फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   News Archives ›   India News Archives ›   Dr vivek murthy is now american general surgeon

एक भारतीय बना अमेरिका का सबसे बड़ा डॉक्टर

Fri, 24 Apr 2015 01:15 PM IST
Updated Fri, 24 Apr 2015 01:15 PM IST
विज्ञापन
Dr vivek murthy is now american general surgeon

भारतीय मूल के विवेक मूर्ति को अमेरिका के सर्जन जनरल के पद पर नियुक्त किया गया है। 37 वर्षीय मूर्ति को अमेरिका के उपराष्ट्रपति जॉय बिडेन ने बृहस्पतिवार को एक समारोह में इस पद की शपथ दिलायी। वह देश के जन स्वास्थ्य प्रभारी बनने वाले सबसे कम उम्र के शख्स हैं।

विज्ञापन


इस पद पर काबिज होने के बाद मूर्ति ओबामा प्रशासन में भारतीय मूल के शीर्ष अमेरिकी अधिकारी हो गए हैं। मूर्ति ने गीता पर हाथ रखकर इस पद की शपथ ली।

फोर्ट म्यर सैन्य अड्डे पर हुए इस आयोजन में अपने संबोधन में मूर्ति ने कहा, ‘सर्जन जनरल के रूप में सेवा का मौका मिलना असाधारण सम्मान है और यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है।
विज्ञापन

देश के 19वें सर्जन जनरल बने मूर्ति

Dr vivek murthy is now american general surgeon

इस पद की जिम्मेदारी मेरे कंधों पर डालने के लिए मैं ओबामा को धन्यवाद देता हूं।’ मूर्ति देश के 19वें सर्जन जनरल बने हैं। सर्जन जनरल बनने के साथ ही उन्हें अब ‘वाइस एडमिरल’ का रैंक भी हासिल हो गया है।

सर्जन जनरल की वेबसाइट के मुताबिक, मूर्ति ने हार्वर्ड से स्नातक डिग्री हासिल की है। यहां से उन्होंने मेडिकल डिग्री हासिल करने के बाद येल विश्वविद्यालय से कारोबार प्रबंधन में डिग्री हासिल की। वह ब्रिघम एंड वूमेंस हॉस्पिटल में प्रैक्टिस करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने 2009 में एक गैरलाभकारी संस्था ‘डॉक्टर्स फॉर अमेरिका’ शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed