फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ›   computer recorded sex scenes

कंप्यूटर ने रिकॉर्ड किए सेक्स के सीन

Thu, 27 Sep 2012 04:24 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Thu, 27 Sep 2012 04:24 PM IST
विज्ञापन
computer recorded sex scenes
इन कंपनियों ने अमरीकी फर्म डिजाइनवेयर द्वारा बनाए गए सॉफ़्टवेयर का इस्तेमाल किया है। ये सॉफ्टवेयर यूजर्स की व्यक्तिगत जानकारी और उनके द्वारा टाइप किए गए अक्षरों का रिकॉर्ड रखने में सक्षम है। पीसी रेंटल एजेंट नाम के इस सॉफ़्टवेयर के सहारे यूज़र्स की सेक्स समेत कई अंतरंग लम्हों के दौरान तस्वीरें उतारी गईं।
विज्ञापन


अब इन सभी कंपनियों पर इस सॉफ्टवेयर के इस्तेमाल की पाबंदी लग गई है। फिर भी ‘लोकेशन ट्रेकिंग’ जैसे सॉफ़्टवेयर अब भी उपलब्ध हैं जिसका गलत इस्तेमाल किया जा सकता है। माना जाता है कि दुनिया भर में करीब चार लाख बीस हज़ार कंप्यूटरों पर पीसी रेंटल एजेंट सॉफ्टवेयर लगाया गया है।
विज्ञापन


अर्धनग्न तस्वीरें
अमेरिका के फेडरल ट्रेड कमीश्न के अनुसार ये सॉफ़्टवेयर यूजर का नाम, ईमेल, सोशल मीडिया वेबसाइट और बैंक के पासवर्ड जैसी संवेदनशील जानकारी के अलावा भी बहुत कुछ करने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सॉफ्टवेयर सोशल सिक्यूरिटी नंबर, मैडिकल रिकॉर्ड, डॉक्टरों को किए गए ईमेल और बैंक स्टेटमेंट की जानकारी भी हथिया लेता है। इसके अलावा बच्चों, अर्धनग्न लोगों और घर पर अंतरंग स्थिति में व्यक्तियों की तस्वीरें भी वेब कैमरे में मिली हैं।


कमीश्न के शिकायत पत्र में साफ़ लिखा गया है कि इस सॉफ़्टवेयर ने जोड़ों की सेक्स के दौरान तस्वीरें उतारी हैं। इस सॉफ्टवेयर को बनाने वाली कंपनी डिजाइनवेयर से इस खबर पर प्रतिक्रिया लेने के लिए संपर्क नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news, Crime all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed