इस डर से दुनिया के दिग्गज नेताओं के सामने पाक उठा रहा कश्मीर मुद्दा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र के इतर दुनिया के नेताओं के साथ लगभग अपनी हर बैठक में कश्मीर का मुद्दा उठाया है। लेकिन भारत के साथ विवाद का अंतरराष्ट्रीयकरण करने की उनकी कोशिश किसी का ध्यान खींचती नहीं दिखी।
शरीफ ने अमेरिका, ब्रिटेन, जापान और तुर्की के नेताओं के साथ बातचीत में यह मामला उठाया और यह मसला सुलझाने के लिए हस्तक्षेप की मांग की। उन्होंने जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे और तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन के साथ मंगलवार को मुलाकात की।
संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान की दूत मलीहा लोधी ने ट्वीट किया, ‘प्रधानमंत्री शरीफ ने कश्मीर में हालात के बारे में जापान के प्रधानमंत्री को जानकारी दी।’
इन देशों के समझ भी उठाया कश्मीर मुद्दा
उन्होंने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘प्रधानमंत्री शरीफ ने अपने जापानी समकक्ष को कश्मीर में भारतीय बलों द्वारा किए जा रहे मानवाधिकार उल्लंघन के बारे में भी बताया।’
मलीहा ने कहा कि तुर्की के राष्ट्रपति और शरीफ ने ‘इस बात पर सहमति जताई कि मानवाधिकारों पर ओआईसी (इस्लामी सहयोग संगठन) आयोग को कश्मीर में ‘एक तथ्यान्वेषी मिशन भेजना चाहिए।
सोमवार को शरीफ ने अमेरिकी विदेश मंत्री जॉन केरी और ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे से मुलाकात की थी। हालांकि शरीफ के बार-बार कहने के बावजूद संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून ने अपने अंतिम भाषण कश्मीर विवाद का जिक्र नहीं किया।