{"_id":"5c660a33bdec2273783030ad","slug":"19-indian-students-trapped-in-visa-fraud-are-allowed-to-return-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीजा धोखाधड़ी में फंसे 19 भारतीय छात्रों को मिली देश लौटने की इजाजत","category":{"title":"America","title_hn":"अमेरिका","slug":"america"}}
वीजा धोखाधड़ी में फंसे 19 भारतीय छात्रों को मिली देश लौटने की इजाजत
Fri, 15 Feb 2019 06:09 AM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Fri, 15 Feb 2019 06:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में वीजा धोखाधड़ी में गिरफ्तार हुए 19 भारतीय छात्रों को देश लौटने की इजाजत दे दी गई है। एक स्थानीय कोर्ट की ओर से इन छात्रों को उनके देश लौटने की मंजूरी दी गई है। 19 भारतीय छात्रों के अलावा एक फलस्तीनी छात्र को भी देश लौटने की इजाजत मिली है। पिछले दिनों अमेरिकी राज्य मिशीगन की पुलिस ने एक फर्जी यूनिवर्सिटी के जरिये वीजा धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया था।
विज्ञापन
पुलिस ने इस यूनिवर्सिटी में एडमिशन के नाम पर टूरिस्ट वीजा रैकेट का भंडाफोड़ किया था और 129 भारतीय समेत 130 विदेशी छात्रों को गिरफ्तार किया था। जिन छात्रों को देश लौटने की मंजूरी मिली है वे दक्षिण भारतीय हैं। 20 छात्रों को 31 जनवरी से यहां दो डिटेंशन सेंटर में रखा गया है।
विज्ञापन
अमेरिकन तेलंगाना एसोसिएशन (एटीए-तेलंगाना) के प्रतिनिधि वेंकट मनथेना ने बताया है कि एक छात्र की शादी अमेरिकी नागरिक से हुई है। यह छात्र अमेरिका में रुककर अपना केस खुद लड़ना चाहता था, जबकि बाकी छात्रों को अमेरिका छोड़ने की अनुमति दे दी गई है। इन छात्रों को ‘यूएस गवर्नमेंट रिमूवन’ ऑर्डर के तहत भारत जाने की अनुमति मिली है।
विज्ञापन