उत्तर कोरिया को लेकर बढ़ीं अमेरिकी चिंताएं, विदेश मंत्री ने कहा- हमारी पैनी निगाह बनी हुई है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर कोरिया द्वारा क्रिसमस गिफ्ट की धमकी के बाद वहां के नेता की दो अहम बैठकों में अधिकारियों को एटमी मामलों में दोबारा पुराने रवैये के लिए तैयार रहने के निर्देशों से अमेरिका चिंतित है। अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने भी कहा है कि उत्तर कोरिया पर हमारी पैनी निगाह बनी हुई है।
माइक पोम्पियो ने कहा है कि अमेरिका अपनी नीतियों के साथ उत्तर कोरियाई नेतृत्व को समझने का भरसक प्रयास करेगा और वार्ता के लिए रास्ता बनाता रहेगा। शीर्ष अमेरिकी राजनयिक ने कहा कि अमेरिका की नजर इस साल के समापन के बाद बुधवार को नए साल में दिए जाने वाले किम जोंग-उन के भाषण पर है।
अमेरिका यह भी देख रहा है कि उत्तर कोरिया नए साल पर क्या कर रहा है। हालांकि उन्होंने उम्मीद जताई कि इस कोरियाई देश का नेतृत्व ऐसा निर्णय लेगा जिससे टकराव के बजाय शांति का मार्ग प्रशस्त हो। बता दें कि उत्तर कोरिया ने अमेरिका को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि इस साल के अंत तक यूएस ने उसे कोई रियायत नहीं दी तो वह अपने नए रास्ते पर चल पड़ेगा।
माइक्रोसॉफ्ट ने बंद किया उत्तर कोरियाई हैकरों द्वारा इस्तेमाल हो रहा वेब डोमेन
माइक्रोसॉफ्ट ने एक अदालत के आदेश पर मानवाधिकार कार्यकर्ताओं, शोधकर्ताओं और अन्य लोगों पर हो रहे साइबर हमले को रोकने के लिए उत्तर कोरियाई हैकरों द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे वेब डोमेन को बंद कर दिया है। एक संघीय अदालत ने थैलियम समूह द्वारा संचालित 50 डोमेन को बंद करने की अनुमति दी है। उत्तर कोरिया पर इसका इस्तेमाल करके ऑनलाइन यूजरों को धोखा देने का आरोप है।