फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America will impose new sanctions on Russia at G-7 summit to benefit Ukraine

Russia-US: जी-7 सम्मेलन में रूस पर नए प्रतिबंध लगाएगा अमेरिका, किर्बी बोले- यूक्रेन को लाभ पहुंचाना उद्देश्य

Wed, 12 Jun 2024 03:41 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 12 Jun 2024 03:41 AM IST
सार

राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने मंगलवार को पत्रकारों से कहा कि यूक्रेन को लाभ पहुंचाने के लिए अमेरिका रूस की जब्त संपत्तियों के उपयोग के लिए नए कदमों की घोषणा करेगा। साथ ही यूक्रेन पर मॉस्को के आक्रमण के कारण नए प्रतिबंधों और निर्यात नियंत्रणों की भी घोषणा की जाएगी।
 

विज्ञापन
America will impose new sanctions on Russia at G-7 summit to benefit Ukraine
व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा संचार सलाहकार जॉन किर्बी - फोटो : एएनआई

विस्तार

अमेरिका ने रूस पर दबाव बनाने और यूक्रेन को फायदा पहुंचाने की तैयारी कर ली है। इस सप्ताह इटली में होने वाले जी-7 शिखर सम्मेलन में अमेरिका रूस पर नए प्रतिबंधों की घोषणा करेगा। व्हाइट हाउस ने कहा कि सम्मेलन में यूक्रेन पर मॉस्को के आक्रमण के कारण नए प्रतिबंधों और निर्यात की नियंत्रणों की भी घोषणा की जाएगी। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने मंगलवार को पत्रकार वार्ता की। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि यूक्रेन को लाभ पहुंचाने के लिए अमेरिका रूस की जब्त संपत्तियों के उपयोग के लिए नए कदमों की घोषणा करेगा। कहा, जी-7 सम्मेलन के दौरान रूसी केंद्रीय बैंक की 300 बिलियन यूरो (325 बिलियन डॉलर) की परिसंपत्तियों पर ब्याज से होने वाले लाभ का उपयोग कीव की मदद करने के लिए समझौता किया जाएगा। उन्हें आशा है कि जी-7 के नेता इस समझौते के लिए सहमत हो जाएंगे। 
विज्ञापन


ऋण कौन जारी करेगा, इस बात पर चल रही बहस
किर्बी ने कहा कि इस बात पर विचार किया जा रहा है कि 50 बिलियन डॉलर तक के ऋण के लिए संपाश्विक (ऋणदाता को पुनर्भुगतान की गारंटी के रूप में प्रदान की गई कोई चीज) के रूप में उपयोग किया जाए। हालांकि अभी इस बात पर बहस चल रही है कि ऋण कौन जारी करेगा। उन्होंने कहा कि नए प्रतिबंधों और निर्यात नियंत्रण की कार्रवाईयों का एक प्रभावशाली सेट घोषित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की गुरुवार को रूस-यूक्रेन युद्ध पर एक चर्चा में भाग लेंगे। इस दौरान वह पश्चिमी सहयोगियों से यूक्रेन के लिए और अधिक मदद के लिए दबाव डालेंगे। 


बता दें कि रूस-यूक्रेन युद्ध को तीसरा साल लग चुका है। 24 फरवरी 2022 में रूस ने यूक्रेन पर हमले शुरू किए थे। जिसके बाद से दोनों देशों में जंग जारी है। इस जंग में अब तक लाखों लोगों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed