फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America will help and give 57 million dollars for TB treatment to India and 7 countries

मदद: भारत व 7 देशों को टीबी उपचार के लिए 5.7 करोड़ डॉलर देगा अमेरिका

Sun, 06 Jun 2021 02:04 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 06 Jun 2021 02:04 AM IST
सार

  • यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट (यूएसएड) सरकारों के साथ मिलकर की जा रही यह पहल कोविड-19 महामारी के चलते तपेदिक से उबरने की कोशिशों में आई कमी को एक आधार मुहैया कराएगी।

विज्ञापन
America will help and give 57 million dollars for TB treatment to India and 7 countries
टीबी- क्षय रोग - फोटो : tb

विस्तार

अमेरिका ने तपेदिक (टीबी) से अत्यधिक प्रभावित भारत समेत सात अन्य देशों को क्षय रोग खत्म करने की कोशिशों में मदद के लिए 5.7 करोड़ डॉलर की मदद राशि देने का एलान किया है। जिन अन्य देशों को यह सहायता दी जा रही है उनमें बांग्लादेश, इंडोनेशिया, फिलीपींस, दक्षिण अफ्रीका, ताजिकिस्तान और यूक्रेन शामिल हैं।

विज्ञापन


मीडिया विज्ञप्ति के अनुसार, सरकारों के साथ मिलकर की जा रही यह पहल कोविड-19 महामारी के चलते तपेदिक से उबरने की कोशिशों में आई कमी को एक आधार मुहैया कराएगी। जिन 23 देशों में ‘यूएस एजेंसी फॉर इंटरनेशनल डेवलपमेंट’ (यूएसएड) ने अपना ध्यान केंद्रित किया है, वहां तपेदिक की रोकथाम और इसके नियंत्रण के लिए कोविड-19 के कारण 2019 की तुलना में 2020 में 10 लाख से भी कम लोगों तक उपचार और निदान पहुंचा।
विज्ञापन


यूएसएड ने कहा कि कोविड-19 के साथ ही तपेदिक प्रमुख जानलेवा संक्रामक रोग है, विशेषकर निम्न एवं मध्यम आय वाले देशों में इससे हर साल एक करोड़ लोग बीमार होते हैं और 14 लाख लोगों की जान जाती है। जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2000 से यूएसएड के प्रयासों से छह करोड़ से अधिक जिंदगियां बचाई गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed