फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America will give only 65,000 H-1B visas in the financial year 2020

अमेरिका जाने वालों को लग सकता है झटका, एच-1बी वीजा संख्या हुई सीमित

Sat, 06 Apr 2019 10:58 AM IST
आसिम खान भाषा, वॉशिंगटन
भाषा, वॉशिंगटन Published by: आसिम खान Updated Sat, 06 Apr 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
America will give only 65,000 H-1B visas in the financial year 2020
प्रतीकात्मक तस्वीर

अमेरिका ने वित्त वर्ष 2020 के लिए भारतीयों, पेशेवरों समेत विदेशी नागरिकों को लोकप्रिय एच-1 बी वीजा दिए जाने की संख्या 65,000 तक सीमित कर दी है। एच-1 बी वीजा गैर-प्रवासी वीजा है जो अमेरिकी कंपनियों को विदेशी कर्मचारियों को खासतौर से तकनीकी विशेषज्ञता वाले पेशों में नौकरी देने की अनुमति देता है। 

विज्ञापन


तकनीकी कंपनियां भारत और चीन जैसे देशों से हर साल हजारों कर्मचारियों की भर्ती करने के लिए इस वीजा पर निर्भर रहती हैं। वीजा के आवेदनों को मंजूरी देने के काम से जुड़ी संघीय एजेंसी अमेरिकी नागरिकता एवं प्रवासी सेवा (यूएससीआईएस) ने शुक्रवार को कहा, ‘उसे वित्त वर्ष 2020 के लिए कांग्रेस द्वारा एच-1बी वीजा के लिए सीमित की गई 65,000 की संख्या के लिए पर्याप्त आवेदन मिल चुके हैं।’’ 
विज्ञापन


वित्त वर्ष एक अक्टूबर 2019 से शुरू होगा और यूएससीआईएस को एक अप्रैल से वीजा के आवेदन मिलने शुरू हो गए हैं। बहरहाल, एजेंसी ने यह नहीं बताया कि उसे पहले पांच दिनों में कितने आवेदन मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed