फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Strategic Position Plan America Will Enhance Strategic Position, White House Plan For 2023

US : चीन-रूस के खतरे के बीच व्हाइट हाउस ने बताया 2023 का प्लान, कहा- रणनीतिक स्थिति को और मजबूत करेगा अमेरिका

Wed, 04 Jan 2023 09:58 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 04 Jan 2023 09:58 AM IST
सार

जीन पियरे ने कहा कि 2022 में भी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिका, अफ्रीका, दक्षिण-पश्चिम एशिया, मध्य पूर्व और  प्रशांत द्वीप के समूह के नेताओं की मेजबानी की और उनसे मुलाकात की

विज्ञापन
US Strategic Position Plan America Will Enhance Strategic Position, White House Plan For 2023
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : PTI

विस्तार

रूस और चीन के खतरे के बीच अमेरिका ने 2023 के लिए अपनी कूटनीति को साफ कर दिया है। मंगलवार को व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका दीर्घकाल के लिए अपनी रणनीतिक स्थिति को मजबूत करना जारी रखेगा। व्हाइट हाउस के प्रेस सचिव कैरीन जीन पियरे ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि यह एक निर्णायक दशक है और हम इस बात पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं कि हम किस तरह से अपने समय की सबसे बड़ी चुनौतियों का समाधान करने के लिए विविध गठबंधनों का निर्माण करते हुए आगे बढ़ते हैं। 

विज्ञापन


जीन पियरे ने कहा कि 2022 में भी अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अमेरिका, अफ्रीका, दक्षिण-पश्चिम एशिया, मध्य पूर्व और प्रशांत द्वीप के समूह के नेताओं की मेजबानी की और उनसे मुलाकात की। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति बाइडन ने इतने सारे नेताओं से मुलाकात केवल एक साल में ही की है। इसके अलावा उन्होंने जी7, जी20 और नाटो शिखर सम्मेलन जैसी महत्वपूर्ण बैठकों में भी भाग लिया है।

विज्ञापन


2023 में इन मुद्दों पर काम करेगा अमेरिका 
व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने बताया कि इस वर्ष अमेरिका लंबे समय के लिए अपनी सामरिक स्थिति को आगे बढ़ाएगा। उन्होंने कहा, अमेरिका घरेलू शक्ति के स्रोतों में महत्वपूर्ण निवेश करेगा। वह यूरोप व दुनिया में आक्रामकता के खिलाफ खड़ा रहेगा और संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता के लिए यूक्रेन के साथ खड़ा होगा, साथ ही अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था के सिद्धांत पर काम करेगा। उन्होंने कहा, अमेरिकियों की अपने घर और दुनिया भर में रक्षा के लिए के लिए प्रतिबद्ध रहेगा और खाद्य सुरक्षा पर दुनिया भर में लचीला गठबंधन बनाने पर काम करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जंग के मैदान में करते रहेंगे यूक्रेन का समर्थन 
रूस-यूक्रेन जंग पर एक सवाल के जवाब में जीन पियरे ने कहा कि अमेरिका जंग के मैदान में यूक्रेन का समर्थन जारी रखेगा, जिससे जब दोनों देश बातचीत की टेबल पर हों, तो यूक्रेन मजबूत स्थिति में हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed