फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   america white house new chief of staff could be jeff zients replace ron klain joe biden

America: जेफ जाइंट्स बन सकते हैं व्हाइट हाउस के अगले चीफ ऑफ स्टाफ, जल्द हो सकता है नाम का ऐलान

Mon, 23 Jan 2023 02:00 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 23 Jan 2023 02:00 PM IST
सार

कोविड महामारी का सफलतापूर्वक कॉर्डिनेशन करने के बाद जेफ जाइंट्स ने बीते साल अप्रैल में व्हाइट हाउस छोड़ दिया था।

विज्ञापन
america white house new chief of staff could be jeff zients replace ron klain joe biden
जेफ जेन्ट्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन जल्द ही जेफ जाइंट्स को व्हाइट हाउस का अगला चीफ ऑफ स्टाफ बना सकते हैं। जेफ जाइंट्स मौजूदा चीफ ऑफ स्टाफ रोन क्लेन की जगह लेंगे, जो जल्द ही रिटायर होने वाले हैं। सूत्रों के हवाले से यह खबर आई है। बता दें कि जेफ जाइंट्स इससे पहले कोरोना महामारी के दौरान कॉर्डिनेटर की भूमिका निभा चुके हैं। उन्हीं के नेतृत्व में कोविड के खिलाफ बड़े पैमाने पर वैक्सीनेशन प्रोग्राम चलाया गया था। 

विज्ञापन


कोविड महामारी का सफलतापूर्वक कॉर्डिनेशन करने के बाद जेफ जाइंट्स ने बीते साल अप्रैल में व्हाइट हाउस छोड़ दिया था। हालांकि बीते दिनों अमेरिका में हुए मध्याविधि चुनाव के बाद रोन क्लेन की मदद के लिए उनकी व्हाइट हाउस में वापसी हुई थी। हाल के समय में रोन क्लेन ने जेफ जाइंट्स को कई जिम्मेदारियां दी थी, उसके बाद से ही जाइंट्स की चीफ ऑफ स्टाफ के पद का दावेदार बनने की चर्चाएं चल रहीं थी। 
विज्ञापन


जेफ जाइंट्स की व्हाइट हाउस में चीफ ऑफ स्टाफ पद पर नियुक्ति ऐसे वक्त हो रही है, जब जो बाइडेन सरकार ने सत्ता में दो साल पूरे कर लिए हैं। साथ ही जो बाइडेन के घर पर खूफिया दस्तावेज मिलने के बाद से अमेरिकी राष्ट्रपति विपक्ष के निशाने पर भी हैं। वॉशिंगटन डीसी के निवासी जेफ जाइंट्स ने ड्यूक यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की है। जेन्ट्स के पास निजी सेक्टर में काम करने का लंबा अनुभव है। साल 2009 में पहली बार उन्होंने बराक ओबामा सरकार के प्रशासन में काम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च 2014 से लेकर जनवरी 2017 तक जेन्ट्स नेशनल इकोनॉमिक काउंसिल के निदेशक पद पर रहे। साल 2021 में जो बाइडेन सरकार के सत्ता में आने के बाद उनकी एक बार फिर अमेरिकी प्रशासन में वापसी हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed