फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America warns Russia said Russia will be destroyed if attacked on Ukraine

अमेरिका की चेतावनी: यूक्रेन पर हमला किया तो तबाह होगा रूस, आज दोनों देशों के शीर्ष कूटनीतिक अधिकारियों की होगी बैठक

Mon, 10 Jan 2022 05:46 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वॉशिंगटन
एजेंसी, वॉशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Mon, 10 Jan 2022 05:46 AM IST
सार

बाइडन प्रशासन ने कहा, अगर रूस पीछे नहीं हटा तो अमेरिका यूरोप में अपनी रणनीतिक उपस्थिति में बढ़ोतरी करेगा। वहीं, अगर रूस पीछे हटता है, तो बाइडन प्रशासन यूक्रेन में मिसाइलों की तैनाती और पूर्वी यूरोप में नाटो के सैन्य अभ्यासों में कमी लाने पर रूस के साथ चर्चा के लिए तैयार है।

विज्ञापन
America warns Russia said Russia will be destroyed if attacked on Ukraine
जो बाइडन और व्लादिमीर पुतिन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका ने रूस को चेतावनी दी है कि अगर उसने यूक्रेन पर हमला किया तो उसे आर्थिक रूप से तबाह कर दिया जाएगा। यूक्रेन पर तनाव के बीच सोमवार को जिनेवा में अमेरिका व रूस के शीर्ष कूटनीतिक अधिकारियों की बैठक होने वाली है। लेकिन बैठक से पहले बाइडन प्रशासन ने साफ कर दिया कि रूस के यूक्रेन में पीछे हटने तक कोई समझौता नहीं होगा।

विज्ञापन


बाइडन प्रशासन ने कहा, अगर रूस पीछे नहीं हटा तो अमेरिका यूरोप में अपनी रणनीतिक उपस्थिति में बढ़ोतरी करेगा। वहीं, अगर रूस पीछे हटता है, तो बाइडन प्रशासन यूक्रेन में मिसाइलों की तैनाती और पूर्वी यूरोप में नाटो के सैन्य अभ्यासों में कमी लाने पर रूस के साथ चर्चा के लिए तैयार है।
विज्ञापन


इसके साथ ही बाइडन प्रशासन के अधिकारियों ने साफ किया कि अगर रूस यूक्रेन पर हमला करता है, तो रूस को आर्थिक रूप से तबाह कर दिया जाएगा। अमेरिका और सहयोगी देश न केवल रूस के सरकारी संस्थाओं पर कड़े आर्थिक प्रतिबंध लगाएंगे, बल्कि रूस की आर्थिक मोर्चे पर घेराबंदी कर उसे दुनिया के सबसे खराब आर्थिक हालात वाले देशों की श्रेणी में पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठप हो जाएंगे रूस के उद्योग
अमेरिका ऊर्जा और उपभोक्ता वस्तुओं के साथ ही एडवांस इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट, सॉफ्टवेयर प्रोद्योगिकी के रूसी निर्यात पर प्रतिबंध लगा सकता है। इससे रूस को इंटीग्रेटेड सर्किट व संबंधित उत्पाद नहीं मिलेंगे, इससे रूस के एयरक्राफ्ट एवयोनिक्स, मशीन टूल्स, स्मार्टफोन, गेम कंसोल, टैबलेट, टीवी, आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे तकनीकी उद्योग धाराशायी हो जाएंगे।


अमेरिकी पहल का जवाब नहीं दे रहा रूस
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि रूस से अब तक जवाब न मिलन से यूक्रेन में तनाव कम करने के लिए व्हाइट हाउस की तरफ से टेलीफोन के जरिये की गई पहल खतरे में है। अमेरिका ने रूस से यूक्रेन सीमा पर सैन्य उपस्थिति घटाने का आग्रह किया था, लेकिन रूस ने अभी तक इस पर फैसला नहीं किया है। अधिकारी ने कहा कि यूक्रेन पर रूसी हमला हुआ तो अमेरिका कदम उठाएगा।

पूर्वी यूरोप में सैन्य उपस्थिति नहीं घटाएगा अमेरिका
इस बात की अभी कोई संभावना नहीं दिख रही है कि रूस की मांग के मुताबिक, अमेरिका पूर्वी यूरोप में अपनी सैन्य उपस्थिति को कम करे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed