फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   america viral video shows police personnel kneeling on neck on indian origin person violent protest starts

अमेरिका: पुलिसकर्मी ने भारतीय मूल के व्यक्ति की घुटने से दबाई गर्दन, फिर हुए प्रदर्शन

Sat, 11 Jul 2020 03:16 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 11 Jul 2020 03:16 PM IST
विज्ञापन
america viral video shows police personnel kneeling on neck on indian origin person violent protest starts
अमेरिका में प्रदर्शन करते लोग (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

अमेरिका के न्यूयॉर्क में गिरफ्तारी के दौरान भारतीय मूल के एक व्यक्ति की गर्दन को एक पुलिसकर्मी द्वारा घुटने से दबाने का वीडियो सामने आया है। इसके बाद अमेरिका में लोगों का आक्रोश भड़क गया है और लोग पुलिस की बर्बरता के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। 

विज्ञापन

यह वीडियो भारतीय मूल के युगेश्वर गेंदाप्रसाद की गिरफ्तारी का है। उन्हें सोमवार को शेनेक्टेडी शहर से गिरफ्तार किया गया था। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी उनकी गर्दन को अपने घुटने से दबाए हुए हैं। इस वीडियो ने 25 मई को मिनियापोलिस में अफ्रीकी मूल के जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या की यादें ताजा कर दी हैं।
विज्ञापन



पुलिस हिरासत में जॉर्ज की मौत के बाद दुनिया में ब्लैक लाइफ मैटर्स नाम का आंदोलन तेज हो गया था। इसके बाद अश्वेत लोगों की जिंदगी को लेकर और उन्हें सम्मानजनक जीवन देने की मांग की जाने लगी। हालांकि गेंदाप्रसाद भाग्यशाली रहे और उन्हें गिरफ्तारी के बाद तुरंत बाद अस्पताल ले जाया गया और उनकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह भी पढ़े- अमेरिका: जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद मिनेसोटा विधानसभा में पुलिस की जवाबदेही के लिए बिल पेश


शेनेक्टेडी पुलिस मुख्यालय के बाहर 100 लोगों के साथ उन्होंने बाद में विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया। उन्होंने मांग की है कि इस मामले के दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। गेंदाप्रसाद ने बताया कि जब पुलिसवालों ने उन्हें कार में बैठाया तो वे अचेत हो गए थे और उन्हें अस्पताल में होश आया। आरोपी पुलिसकर्मी को फिलहाल डेस्क ड्यूटी पर लगा दिया गया है।
 
हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स के डेमोक्रेटिक सदस्य पॉल टोनको ने ट्वीट कर कहा, ‘मैं पुलिस अधिकारी की इस हिंसा को देखकर क्रोधित और हतप्रभ हूं। पुलिसकर्मी की यह कार्रवाई न्यूयॉर्क राज्य के नए कानून का उल्लंघन हो सकती है, जिसे जॉर्ज फ्लायड की हत्या के बाद जून में पारित किया गया था। इस कानून के तहत किसी व्यक्ति की सांस रोकने वाले तरीके के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed