{"_id":"610481ea8ebc3e586054aae7","slug":"america-us-lawmaker-congratulates-india-ahead-of-75th-independence-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले अमेरिकी सांसद ने भारत को दी बधाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले अमेरिकी सांसद ने भारत को दी बधाई
Sat, 31 Jul 2021 04:19 AM IST
Kuldeep Singh
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: Kuldeep Singh
Updated Sat, 31 Jul 2021 04:19 AM IST
सार
- भारत और इसके नागरिकों को स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर दी बधाई
- बिशप ने कहा कि अमेरिका और भारत कई ऐतिहासिक और गहरे संबंध
विज्ञापन
अमेरिकी सांसद सैनफोर्ड बिशप
- फोटो : twitter
विस्तार
प्रभावशाली अमेरिकी सांसद सैनफोर्ड बिशप ने भारत को 75वें स्वतंत्रता दिवस से पहले बधाई दी है। उन्होंने कहा कि भारत के स्वतंत्रता के संघर्ष ने अमेरिका के नागरिक अधिकार आंदोलन को काफी प्रभावित किया।
विज्ञापन
हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स में बिशप ने कहा कि अमेरिका और भारत कई ऐतिहासिक और गहरे संबंध साझा करते हैं। वह भारत और इसके नागरिकों को स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर बधाई देना चाहते हैं। वह इसके शांति और समृद्धि की कामना करते हैं।
विज्ञापन