फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America: Tulsi Gabbard gets angry over attack on Hindus in Bangladesh

अमेरिका: बांग्लादेश में हिंदुओं पर हमले को लेकर भड़कीं तुलसी गाबार्ड

Sun, 04 Apr 2021 05:33 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 04 Apr 2021 05:33 AM IST
सार

  • तुलसी गाबार्ड ने हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं की निंदा की
  • पूरी दुनिया को जिहादी-कट्टरपंथी विचारधारा का सामना करने के लिए आगे आना होगा

विज्ञापन
America: Tulsi Gabbard gets angry over attack on Hindus in Bangladesh
Tulsi Gabbard - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमेरिका की हिंदू नेता और निचले सदन में सांसद रहीं तुलसी गाबार्ड ने कहा है कि बांग्लादेश में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों को 1971 से लगातार प्रताड़ित किया जाता रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा की घटनाओं की निंदा करते हुए कहा कि पूरी दुनिया को जिहादी-कट्टरपंथी विचारधारा का सामना करने के लिए आगे आना होगा।
विज्ञापन


बता दें कि बांग्लादेश में सुनामगंज के शल्ला उपजिला स्थित हिंदुओं के गांव नौंगांव में कट्टरपंथियों के समर्थक बुधवार को बड़ी संख्या में हथियारों से लैस होकर पहुंचे और हमला शुरू कर दिया था। इस हमले के दौरान गांव के 70 से 80 घरों में तोड़फोड़ की गई थी। यह हमला इसलिए किया गया क्योंकि गांव के एक युवक ने बंगबंधु शेख मुजीबर रहमान की प्रतिमा लगाने का विरोध करने पर मौलाना के भाषण की आलोचना की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, हिफाजत-ए-इस्लाम के कट्टरपंथी समर्थक इस गुट के संयुक्त सचिव मौलाना मुफ्ती मामून-उल-हक और गुट के सदस्य अल्लामा जुनैद बाबुनगरी के भाषण की आलोचना से नाराज थे। हिंदू युवक ने फेसबुक पर सोमवार को हुए इस भाषण की निंदा की जिसका विरोध मंगलवार से ही शुरू हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed