फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   america: Trump administration sanctions on Iran's foreign minister amid us-iran conflict

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच ट्रंप प्रशासन ने ईरानी विदेश मंत्री जरीफ पर लगाए प्रतिबंध

Thu, 01 Aug 2019 01:05 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Thu, 01 Aug 2019 01:05 PM IST
सार

  • अमेरिका ने ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ पर प्रतिबंध लगा दिया है
  • विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने इसे आतंकवाद के खिलाफ अभियान बताया 
  • अमेरिका में विदेश मंत्री जवाद जरीफ की सभी संपत्तियां सील होंगी

विज्ञापन
america: Trump administration sanctions on Iran's foreign minister amid us-iran conflict
us-iran (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media

विस्तार

अमेरिका ने एक अभूतपूर्व कदम उठाते हुए ईरान के विदेश मंत्री जवाद जरीफ पर प्रतिबंध लगा दिए हैं। अमेरिका ने ये प्रतिबंध इस आधार पर लगाए हैं कि जरीफ ने प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से ईरान के सर्वोच्च नेता की ओर से या उनके लिए काम किया या ऐसा करने का इरादा रखा।

विज्ञापन


अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ ने कहा कि यह ईरानी लोगों का दमन करने और आतंकवाद को सक्षम बनाने वाले संसाधनों से ईरानी सत्ता को वंचित रखने की ओर एक और कदम है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ईरान के कीमती संसाधनों को ईरान के लोगों के लिए निवेश करने के बजाए ईरानी शासन आतंकवाद को बढ़ावा देता है, निर्दोष ईरानियों को जेल भेजता है और उनका उत्पीड़न करता है, सीरिया और यमन में हो रहे संघर्षों को हवा देता है और उसने हालिया सप्ताह में अपने परमाणु कार्यक्रम को भी विस्तार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोम्पिओ ने आरोप लगाया कि ईरानी विदेशी मंत्री इस्लामी गणराज्य के ना केवल राजनयिक माध्यम हैं बल्कि वे सर्वोच्च नेता की अस्थिर करने वाली कई नीतियों को आगे ले जाने वाले साधन भी हैं।

उन्होंने कहा कि विदेश मंत्री जरीफ इन हानिकारक गतिविधियों में कई वर्षों से शामिल हैं। साथ ही पोम्पिओ ने कहा कि विदेश मंत्री जरीफ और उनका विदेश मंत्रालय सर्वोच्च नेता और उनके कार्यालय से निर्देश लेता है। विदेश मंत्री जरीफ पूरे क्षेत्र और दुनिया भर में अयातुल्लाह अली खामेनी की नीतियों के प्रमुख प्रवर्तक हैं। जवाद जरीफ का ओहदा आज इस वास्तविकता को दर्शाता है।

जवाद जरीफ पर लगाए गए प्रतिबंधों के तहत अमेरिका में उनकी सभी संपत्तियां सील हो जाएंगी। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने हालांकि इस सवाल का जवाब नहीं दिया कि अमेरिका में जरीफ की कोई सम्पत्ति है या नहीं।

वित्त मंत्री स्टीवन म्नुचिन ने कहा कि कोई भी विदेशी वित्तीय संस्थान जो जानबूझकर जरीफ की ओर से या उसके लिए महत्वपूर्ण लेन-देन करता है या उसमें मदद करता है, वह भी अमेरिकी प्रतिबंधों के दायरे में आएगा।


जरीफ ने ट्वीटर के माध्यम से कहा कि मुझे प्रतिबंधित करने का केवल यह कारण है कि मैं ईरान का मुख्य प्रवक्ता हूं। उन्होंने लिखा कि इस प्रतिबंध का मुझ पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा क्योंकि मेरे पास ईरान के बाहर किसी भी प्रकार की कोई संपत्ति नहीं है। मुझे अपने एजेंडे के लिए इतना बड़ा खतरा मानने के लिए धन्यवाद। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed