फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   america tornado alabama killed 6 people emergency impose in state natural disaster

अमेरिकाः अलबामा में बवंडर से अब तक नौ की मौत, घर-घर चलाया जा रहा सर्च अभियान

Sat, 14 Jan 2023 01:04 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलबामा/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलबामा/नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 14 Jan 2023 01:04 PM IST
सार

अमेरिकाः बवंडर से अलबामा के ऑटोगा, चेंबर्स, डलास, एलमोर और तल्लापोसा क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। राज्य का बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूबा हुआ है। 

विज्ञापन
america tornado alabama killed 6 people emergency impose in state natural disaster
अलबामा में आया बवंडर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका के राज्य अलबामा में एक बवंडर ने कहर बरपाया है। इस बवंडर से राज्य में भारी तबाही हुई है। बवंडर में मरने वालों की संख्या अब बढ़कर नौ हो गई है। प्रभावित इलाकों में अभी भी बचाव और राहत कार्य चल रहा है। बचाव दल के लोग ऑटोगा काउंटी और मारबरी इलाकों में घर-घर जाकर मृतकों और घायलों की खोज कर रहे हैं। इस बवंडर के चलते अलबामा में जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। अलबामा प्रशासन ने राज्य में आपातकाल की घोषणा कर दी है। 

विज्ञापन


बवंडर से अलबामा के ऑटोगा, चेंबर्स, डलास, एलमोर और तल्लापोसा क्षेत्र सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं। इस बवंडर में मोंटगोमेरी इलाके की ओटोगा काउंटी में सबसे ज्यादा नुकसान हुआ। इस प्राकृतिक आपदा में मारे गए नौ लोगों में से सात की मौत ओटोगा काउंटी में ही हुई है। ओटोगा काउंटी के नजदीक स्थित सेलमा सिटी में कोई नुकसान नहीं हुआ है। राज्य का बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूब गया है। जॉर्जिया, मिसिसिपी और अलबामा में बिजली व्यवस्था के ध्वस्त होने के चलते लोग बिना लाइट के रहने को मजबूर हैं। वहीं अलबामा के हर्ट्सफील्ड जैक्शन अटलांटा हवाई अड्डे और चार्लोट डगलस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 250 से अधिक उड़ानें प्रभावित हुईं। 
विज्ञापन


रपोर्ट्स  के अनुसार, इस बवंडर से 40-50 घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। मोर्गन काउंटी के शेरिफ कार्यालय ने बयान जारी कर बताया है कि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं। कई बिल्डिंग्स को नुकसान पहुंचा है। बवंडर में 10 लोग घायल भी हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि पिछले साल के अंत में अमेरिका को भीषण बर्फीले तूफान का भी सामना करना पड़ा था। यह तूफान कितना खतरनाक था, इसका अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इस बर्फीले तूफान में पूरे अमेरिका में 50 से ज्यादा लोगों की जान चली गई। तूफान के चलते जनजीवन बुरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया था। इस तूफान को अमेरिका में बीती एक सदी के सबसे खतरनाक तूफानों में से एक माना गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed