फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America supported Maduro enemy, Maduro broke diplomatic relations

विरोधी जुआन गुएडो को समर्थन देनेवाले अमेरिका से मादुरो ने तोड़ा राजनयिक संबंध

Thu, 24 Jan 2019 09:54 PM IST
Nilesh Kumar भाषा, बेल्जियम
भाषा, बेल्जियम Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 24 Jan 2019 09:54 PM IST
विज्ञापन
America supported Maduro enemy, Maduro broke diplomatic relations
Nicolas Maduro's - फोटो : social media

अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के प्रमुख देशों ने वेनेजुएला में विपक्ष के नेता जुआन गुएडो को अंतरिम नेता के तौर पर मान्यता दे दी है, जिससे राष्ट्रपति निकोलस मादुरो अलग-थलग पड़ गए हैं। हालांकि संयुक्त राष्ट्र ने मुसीबत से बचने के लिए काराकास में बातचीत करने का अनुरोध किया है।

विज्ञापन


प्रमुख क्षेत्रीय देशों ब्राजील, कोलंबिया, चिली, पेरू और अर्जेंटीना ने गुएडो द्वारा खुद को कार्यवाहक राष्ट्रपति घोषित करने का समर्थन किया। गुएडो ने राजधानी काराकास में हजारों समर्थकों की भीड़ के सामने यह घोषणा की है। 
विज्ञापन


यूरोपीय संघ ने लोकतंत्र बहाल करने के लिए स्वतंत्र चुनाव का आह्वान किया। उधर पश्चिमी देशों और क्यूबा तथा तुर्की पर बरसते हुए रूस ने मादुरो के साथ एकजुटता जताई जबकि मैक्सिको ने कुछ खास समर्थन नहीं दिया। मादुरो वेनेजुएला सेना के समर्थन से सत्ता में आए थे और वह रूस के समाजवादी सहयोगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने एक सैन्य अभ्यास में भाग लेने के लिए पिछले महीने दो परमाणु सम्पन्न बमवर्षक विमानों को रूस भेजा था। गुएडो की घोषणा के कुछ मिनट बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन्हें अंतरिम नेता के तौर पर मान्यता दी और उनकी नेशनल असेंबली को वेनेजुएला के लोगों द्वारा निर्वाचित सरकार की एकमात्र वैध शाखा बताया।

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मादुरो ने कहा कि वह अमेरिका के साथ राजनयिक संबंध तोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, दफा हो जाओ, वेनेजुएला छोड़ो, ये इसी लायक हैं, लानत है तुम पर। उन्होंने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल को देश छोड़ने के लिए 72 घंटे का समय दिया है।


इसके जवाब में गुएडो ने ट्वीट कर कहा कि उनके नेतृत्व में वेनेजुएला चाहता है कि उनके राजनयिक हमारे देश में मौजूद रहें। अमेरिका के विदेश विभाग ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति मादुरो के पास संबंध खत्म करने का अधिकार नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed