{"_id":"5e4cce918ebc3ef2b301044e","slug":"america-srinivasan-became-chief-judge-of-the-united-states-federal-circuit-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: पहले भारतीय-अमेरिकी श्रीनिवासन बने फेडेरल सर्किट कोर्ट में न्यायाधीश","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: पहले भारतीय-अमेरिकी श्रीनिवासन बने फेडेरल सर्किट कोर्ट में न्यायाधीश
Wed, 19 Feb 2020 11:28 AM IST
देव कश्यप
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 19 Feb 2020 11:28 AM IST
विज्ञापन
Srinivasan
- फोटो : Twitter
अमेरिका में शक्तिशाली फेडरल सर्किट कोर्ट में पहले दक्षिण एशियाई मूल के भारतीय-अमेरिकी श्रीनिवासन अब न्यायाधीश की कमान संभालेंगे। इस पद पर पहुंचने वाल वह पहले भारतीय-अमेरिकी हैं।
विज्ञापन
अमेरिका के उच्चतम न्यायालय के बाद इसे ही सर्वाधिक शक्तिशाली अदालत माना जाता है। श्रीनिवासन (52) ने डीसी सर्किट के लिए यूनाइटेड स्टेट्स कोर्ट ऑफ अपील्स का मुख्य न्यायाधीश पद संभालकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने यह पद 12 फरवरी को संभाला है।
विज्ञापन
उच्चतम न्यायालय में नियुक्ति के लिए भी उनके नाम पर विचार किया गया था। एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि श्रीनिवासन ने न्यायाधीश मेरिक गारलैंड का स्थान लिया है। वह पहले भारतीय-अमेरिकी हैं जिन्हें अमेरिका की दूसरी सबसे शक्तिशाली अदालत में नियुक्ति दी गई है।
विज्ञापन
श्रीनिवासन का जन्म चंडीगढ़ में हुआ था। वह कंसास के लॉरेंस में पले-बढ़े। उन्होंने स्टेनफोर्ड विश्वविद्यालय से बीए किया और स्टेनफोर्ड लॉ स्कूल से जेडी तथा स्टेनफोर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए किया है।