फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America Snow Storm Emergency many states America due to snow storm more than two thousand flights canceled

US Winter Storm: बर्फीले तूफान से अमेरिका के कई राज्यों में आपातकाल, दो हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द

Sun, 14 Jan 2024 07:15 AM IST
यशोधन शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: यशोधन शर्मा Updated Sun, 14 Jan 2024 07:15 AM IST
सार

मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को बफेलो में लोगों को एक फुट तक बर्फबारी और तेज हवाओं का सामना करना पड़ेगा। तूफान के चलते 2.000 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिससे सैकड़ों यात्री फंस गए हैं।

विज्ञापन
America Snow Storm Emergency many states America due to snow storm more than two thousand flights canceled
अमेरिका बर्फीला तूफान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आर्कटिक तूफानों की सर्द लहर के बीच शनिवार को अमेरिका के न्यूयॉर्क से लुइसियाना राज्यों तक गवर्नरों ने आपातकाल की घोषणा कर दी है। यहां बेहद ठंडा मौसम चुनौती बन गया है। देश के अधिकांश हिस्सों में अंधी बर्फबारी, बर्फीली बारिश और तेज हवाएं चलने लगी हैं। तूफान के तुरंत बाद मिडवेस्ट और साउथ की उड़ानों में देरी व रद्द होने के कारण हवाई अड्डों पर सैकड़ों यात्री फंस गए हैं।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह बिस्मार्क, नॉर्थ डकोटा में तापमान शून्य से 26 डिग्री सेंटीग्रेड नीचे तक चला गया। रविवार तक इसके शून्य से 29 डिग्री नीचे जाने की आशंका है। मौसम विभाग ने बताया कि रविवार को बफेलो में लोगों को एक फुट तक बर्फबारी और तेज हवाओं का सामना करना पड़ेगा। तूफान के चलते 2.000 से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं, जिससे सैकड़ों यात्री फंस गए हैं। एजेंसी
विज्ञापन


तूफान के बीच तेज हवाएं
शनिवार को 15 करोड़ से अधिक अमेरिकियों ने मध्य-पश्चिम और तेज हवा के झोंके झेले। सुबह से ग्रेट लेक्स और साउथ में लगभग 2.50 लाख घरों और व्यवसाय स्थलों में बिजली गुल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव कार्यक्रमों में फेरबदल
जीओपी कॉकस के प्रमुख राज्य आयोवा में भीषण मौसम के कारण चुनाव अभियान कार्यक्रम प्रभावित हुआ है। राज्य के अधिकांश हिस्से में बर्फीले तूफान की चेतावनी के साथ, निक्की हेली, रॉन डेसेंटिस और पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सभी ने राष्ट्रपति चुनाव के आगामी अभियान से पहले अपने कार्यक्रमों में फेरबदल किया है।


कोलंबिया में भूस्खलन
पश्चिमी कोलंबिया में भूस्खलन से कम से कम 18 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए। राष्ट्रपति गुस्तावो पेत्रो ने कहा, यह ‘भयानक त्रासदी’ है। सरकार सभी जरूरी मदद जारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed