{"_id":"5d791b638ebc3e01656e8058","slug":"america-showered-36000-kg-bombs-at-the-bases-of-islamic-state-in-iraq","type":"story","status":"publish","title_hn":"आतंकी संगठन आईएस के खात्मे के लिए ठिकानों पर अमेरिका ने बरसाए 36000 किलो बम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
आतंकी संगठन आईएस के खात्मे के लिए ठिकानों पर अमेरिका ने बरसाए 36000 किलो बम
Wed, 11 Sep 2019 09:35 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Wed, 11 Sep 2019 09:35 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) का खात्मा करने के लिए अमेरिका ने उसके ठिकानों पर मंगलवार को 36000 किलो बम गिराए। इस कार्रवाई के लिए अमेरिका ने एफ-35 और एफ-15 विमानों का इस्तेमाल किया। इराकी सुरक्षा बलों और आईएस के खिलाफ अमेरिकी नेतृक्व वाले गठबंधन की ओर से चलाए जा रहे सैन्य अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ये बम तिगड़ी नदी में मौजूद एक टापू पर बरसाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य आईएस के बड़े ठिकाने को खत्म करना था। बता दें कि इराक के मोलुव में सीरिया और जजीरा रेगिस्तान के साथ किर्कुक और मखमौर को आईएस का गढ़ माना जाता है। बता दें कि इराकी प्रधानमंत्री हैदर-अल-अबादी ने 2017 में आईएस को खत्म कर देने का दावा किया था। मगर इससे पहले ही आतंकी संगठन ने पूरे देश में स्लीपर सेल बना लिए थे। सीरिया सीमा और किर्कुर क्षेत्र में इसके सबूत मिले थे।
विज्ञापन