{"_id":"5dba95188ebc3e93dd490d63","slug":"america-says-isis-still-dangerours-may-attack-to-avenge-baghdadi-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी भी खतरनाक है आईएसआईएस, बगदादी की मौत का बदला लेने के लिए कर सकता है हमला: अमेरिका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अभी भी खतरनाक है आईएसआईएस, बगदादी की मौत का बदला लेने के लिए कर सकता है हमला: अमेरिका
Thu, 31 Oct 2019 01:43 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 31 Oct 2019 01:43 PM IST
विज्ञापन
आईएसआईएस
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के एक शीर्ष जनरल ने कहा है कि आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट अब भी खतरनाक बना हुआ है और अमेरिकी हमले में अपने नेता अबु बक्र अल बगदादी की मौत का बदला लेने के लिए वह हमला कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेंटागन ने इस्लामिक स्टेट के सरगना अबु बक्र अल बगदादी पर उत्तर-पश्चिमी सीरिया में अमेरिकी बलों के हमलों से जुड़े छोटे वीडियो जारी किए हैं।
अमेरिका की केंद्रीय कमान के कमांडर जनरल केनैथ मैकेंजी ने वीडियो जारी होने के बाद संवाददाता से कहा कि हो सकता है कि आतंकवादी संगठन का नेतृत्व बंटा हुआ हो, और हो सकता है कि इसे ठीक होने में कुछ वक्त लगे लेकिन इसका यह अर्थ नहीं है कि यह खतरा नहीं है।
विज्ञापन
मेकैंजी ने कहा, ‘आईएसआईएस एक विचारधारा है तो इसलिए हम किसी भ्रम में नहीं है कि यह इतने भर से समाप्त हो जाएगी कि हमने बगदादी को खत्म कर दिया है।’
उन्होंने कहा, ‘वह खतरनाक रहेंगे। हमें संदेह है कि वह बदला लेने के लिए किसी प्रकार का हमला करेंगे, हम इसके लिए तैयार है। लेकिन हमें यह बात जाननी होगी कि चूंकि यह एक विचारधारा है तो आप इसे पूरी तरह से कभी समाप्त नहीं कर पाएंगे।’
मैकेंजी ने कहा कि आईएसआईएस और उसके जैसी अन्य संस्थाओं के खिलाफ अमेरिका की दीर्घकालिक सफलता की परिभाषा यह नहीं है कि उस विचारधारा को पूरी तरह से समाप्त कर दिया जाए बल्कि यह है कि इनकी मौजूदगी ऐसे स्तर पर पहुंच जाए कि दुनिया के किसी भी कोने में ये हों, वहां के स्थानीय सुरक्षा बल इनसे निपट सकें।