फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America sanctions daughters of Vladimir Putin and top Russian banks over its atrocity in Bucha of Ukraine news in Hindi

बड़ी कार्रवाई: अमेरिका ने रूस के खिलाफ नए प्रतिबंधों का किया एलान, पुतिन की बेटियों और बैंकों को बनाया निशाना

Wed, 06 Apr 2022 10:40 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 06 Apr 2022 10:40 PM IST
सार

अमेरिका ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटियों और रूस के शीर्ष बैंकों के खिलाफ प्रतिबंध लगाए हैं। आज घोषित किए गए प्रतिबंधों के नए पैकेज का उद्देश्य रूसी बैंकों, कुलीनों को निशाना बनाना है।

विज्ञापन
America sanctions daughters of Vladimir Putin and top Russian banks over its atrocity in Bucha of Ukraine news in Hindi
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

यूक्रेन के बूचा शहर से रूसी सैनिकों की वापसी के बाद वहां से सामने आई उनकी निर्मतता के बाद पूरी दुनिया रूस की आलोचना कर रही है। अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने भी इसे लेकर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को युद्ध अपराधी करार दिया है। इसके साथ ही बुधवार को अमेरिका ने रूस के खिलाफ प्रतिबंधों के एक नए पैकेज का एलान भी कर दिया। 

विज्ञापन


नए प्रतिबंधों के तहत पुतिन की दो बेटियों, शीर्ष सार्वजनिक व निजी बैंकों को निशाना बनाया गया है। पुतिन की जिन दो बेटियों को प्रतिबंधों के दायरे में लाया गया है उनके नाम मारिया वोकोंत्सोवा और कटरीना तिखोनोवा हैं। दोनों पुतिन की पूर्व पत्नी ल्युडमिला श्क्रेब्नेवा की संतान हैं। रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की पत्नी और बेटी को भी प्रतिबंधों के दायरे में लाया गया है।
विज्ञापन


इन प्रतिबंधों के तहत रूस के सबसे बड़े वित्तीय संस्थान स्बरहैंक और रूस के सबसे बड़े निजी बैंक अल्फा बैंक को निशाना बनाया गया है। इसके साथ ही अमेरिकी नागरिकों की ओर से रूस में नए निवेश पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। आज घोषित किए गए प्रतिबंधों के नए पैकेज का उद्देश्य रूसी बैंकों, कुलीनों को निशाना बनाना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे लेकर राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक ट्वीट में कहा कि रूस के खिलाफ नए प्रतिबंध बूचा में हुए अत्याचारों से जुड़े हैं। उन्होंने कहा कि मैंने यह स्पष्ट तौर पर कहा था कि बूचा में अपने अत्याचारों के लिए रूस को तुरंत और बहुत बड़ी कीमत चुकानी होगी। बता दें कि इन प्रतिबंधों में अमेरिका के साथ जी7 और यूरोपीय संघ (ईयू) के देश भी शामिल है।


व्हाइट हाउस ने एक बयान में कहा कि इन लोगों ने रूस की जनता के खर्च पर खुद को समृद्ध किया। इनमें से कुछ लोग यूक्रेन पर पुतिन के हमले में जरूरी सहयोग उपलब्ध करा रहे हैं। वहीं, एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी का कहना है कि हम मानते हैं कि पुतिन की कई संपत्तियां उनके परिजनों के साथ छिपाई गई हैं और इसीलिए हम इन लोगों को निशाना बना रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed