फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   US Imposes Sanctions on Pakistan’s NDC and other Firms Supporting Ballistic Missile Program news in Hindi

US: पाकिस्तान पर चला अमेरिका का चाबुक, बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम पर शिकंजा; NDC समेत चार संस्थाओं पर प्रतिबंध

Thu, 19 Dec 2024 08:21 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: बशु जैन Updated Thu, 19 Dec 2024 08:21 AM IST
सार

अमेरिका ने इसी मामले में चीन की छह और बेलारूस की एक कंपनी पर प्रतिबंध लगाया था। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि एनडीसी और तीन अन्य कंपनियां भारी तबाही वाले हथियारों के प्रसार में शामिल हैं। अमेरिका ने एनडीसी के अलावा जिन तीन संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाया है, उसमें कराची की अख्तर एंड संस प्राइवेट लिमिटेड, एफिलिएट्स इंटरनेशनल और रॉकसाइड एंटरप्राइज शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
US Imposes Sanctions on Pakistan’s NDC and other Firms Supporting Ballistic Missile Program news in Hindi
बैलिस्टिक मिसाइल (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका ने लंबी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल तैयार कर रहे पाकिस्तान पर एक बार फिर शिकंजा कसा है। बाइडन प्रशासन ने बैलिस्टिक मिसाइल तैयार कर रहे निकाय नेशनल डेवलपमेंट कॉम्प्लैक्स (एनडीसी) समेत चार संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाया है। अमेरिका ने कहा कि एनडीसी के अलावा तीन अन्य कंपनियां मिसाइल कार्यक्रम में पाकिस्तान का सहयोग कर रही हैं। इससे पहले अमेरिका ने इसी मामले में चीन की छह और बेलारूस की एक कंपनी पर प्रतिबंध लगाया था। 

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा कि एनडीसी और तीन अन्य कंपनियां भारी तबाही वाले हथियारों के प्रसार में शामिल हैं। अमेरिका ने एनडीसी के अलावा जिन तीन संस्थाओं पर प्रतिबंध लगाया है, उसमें कराची की अख्तर एंड संस प्राइवेट लिमिटेड, एफिलिएट्स इंटरनेशनल और रॉकसाइड एंटरप्राइज शामिल हैं। 
विज्ञापन


एनडीसी पर इसलिए कार्रवाई
अमेरिकी विदेश विभाग के मुताबिक नेशनल डेवलपमेंट कॉम्प्लैक्स (एनडीसी) पाकिस्तान के लंबी दूरी के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम को आगे बढ़ा रही है। इसने कई कंपनियों से मिसाइल परीक्षण और मिसाइल बनाने के लिए पुर्जे हासिल किए हैं। इसमें बैलिस्टिक मिसाइल में लॉन्च सपोर्ट में इस्तेमाल होने वाला विशेष व्हीकल चेसिस भी शामिल है। अमेरिका मानता है कि एनडीसी पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए जिम्मेदार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा अख्तर एंड संस प्राइवेट लिमिटेड ने मिसाइल कार्यक्रम के लिए एनडीसी को उपकरण मुहैया कराए हैं। एफिलिएट्स इंटरनेशनल ने मिसाइल लॉन्च करने के लिए जरूरी वस्तुओं की खरीद की सुविधा दी। साथ ही रॉकसाइड एंटरप्राइज ने भी एनडीसी को कई उपकरणों की आपूर्ति की है। 


अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि ये संस्थाएं भारी तबाही वाले हथियारों के प्रसार में शामिल पाई गई हैं। जिसके चलते इनके खिलाफ कार्रवाई की गई है। मिलर ने कहा कि एनडीसी पाकिस्तान के बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम के लिए जिम्मेदार है। जबकि तीन अन्य कंपनियां मिसाइल कार्यक्रम के लिए उपकरण की आपूर्ति कर रही हैं। इससे पहले अमेरिका पाकिस्तान बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रम में शामिल होने पर चीन और बेलारूस की संस्थाओं को प्रतिबंधित कर चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed