फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America ready for Taliban pact amid many questions

कई सवालों के बीच अमेरिका और तालिबान समझौते को तैयार

Fri, 28 Feb 2020 04:07 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 28 Feb 2020 04:07 AM IST
विज्ञापन
America ready for Taliban pact amid many questions
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अफगानिस्तान में पिछले कई वर्षों से चल रहा युद्ध खत्म होने की कगार पर है। शनिवार को अमेरिका और तालिबान के बीच एक समझौते पर हस्ताक्षर करने की तैयारी की जा चुकी है। इसी के साथ काबुल से अमेरिकी सेना की सुरक्षित वापसी का रास्ता खुल जाएगा।

विज्ञापन


काबुल और विद्रोहियों में इस वार्ता को अफगानिस्तान में पिछले 40 साल से जारी संघर्ष के बाद एक नए युग की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

हालांकि तालिबान के इरादों और अफगानिस्तान सरकार के बीच अभी भी कई सवाल मौजूद हैं और देश के राजनीतिक संकट में घिरने का खतरा जताया जा रहा है। लेकिन अमेरिका और तालिबान के बीच एक साल लंबी वार्ता के बाद हिंसा खत्म करने के समझौते पर दस्तखत होने से कई उम्मीदें भी पैदा हुई हैं।
विज्ञापन


दोहा में इस समझौते का विवरण अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है लेकिन संभावना है कि अफगानिस्तान से अमेरिका अपने सैनिकों की वापसी शुरू कर देगा। यहां फिलहाल अमेरिका के 12,000 से 13,000 सैनिक मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका ने कहा है कि प्रारंभिक रूप से वह यहां से 8,600 सैनिकों को वापस बुलाएगा। इसे डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी चुनाव में अपने पुराने वादे को पूरा करने के तौर पर भुनाने की पूरी कोशिश करेंगे। हस्ताक्षर समारोह में दो दर्जन से ज्यादा देशों के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे।

जिहादी गुटों पर उम्मीद और संदेह

विद्रोहियों की यह भी गारंटी है कि अफगानिस्तान को फिर से जिहादी समूहों (अल-कायदा और आईएस) द्वारा विदेशी हमलों की साजिश के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के कुछ करीबी सलाहकारों को इस पर अभी गहरा संदेह है। लेकिन शनिवार को शांति पर होने वाले दस्तखत में तालिबान के साथ भरोसा पैदा करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

इमरान कतर रवाना, शांति समझौते में नहीं लेेंगे भाग

शनिवार को दोहा में होने वाले शांति समझौते पर दस्तखत के बीच पाकिस्तानी पीएम इमरान खान बृहस्पतिवार को कतर की एक दिनी यात्रा पर पहुंचे। हालांकि वे 29 फरवरी को अमेरिका व तालिबान के बीच होने वाले शांति समझौते में वहां मौजूद नहीं रहेंगे। लेकिन वे कतर दौरे पर अमीर शेख तमीम बिन हमाद अल-थानी से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed