{"_id":"602616dd1ee6e424186d67de","slug":"america-president-joe-biden-announced-that-moderna-and-pfizer-vaccines-200-million-doses-are-secured","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने मॉडर्ना-फाइजर के 20 करोड़ टीके खरीदे, वैक्सीनेशन के लिए राष्ट्रपति बाइडन ने बनाई यह योजना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका ने मॉडर्ना-फाइजर के 20 करोड़ टीके खरीदे, वैक्सीनेशन के लिए राष्ट्रपति बाइडन ने बनाई यह योजना
Fri, 12 Feb 2021 11:19 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:19 AM IST
विज्ञापन
Joe Biden in Mask
- फोटो : Agency (File Photo)
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा एलान किया है। अमेरिका ने कोरोना वैक्सीन बनाने वाली मॉडर्ना और फाइजर कंपनियों से 20 करोड़ (200 मिलियन) अतिरिक्त डोसेज की खरीद की हैं। राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि मॉडर्ना और फाइजर की और दस करोड़ टीकों के लिए अंतिम अनुबंध पर हस्ताक्षर कर लिए हैं।
विज्ञापन
जो बाइडन ने आगे कहा कि हम जुलाई के अंत तक अतिरिक्त 20 करोड़ टीकों की डिलिवरी की तारीख को आगे बढ़ाने में सक्षम हैं, जो कि उम्मीद से पहले है। इसके आगे उन्होंने कहा कि अच्छी खबर यह है कि दोनों कंपनियां सहमत हैं और अब अनुबंध के साथ जुड़ गए हैं।
विज्ञापन
जो बाइडन ने कहा कि जुलाई के अंत तक अमेरिका में और 30 करोड़ अमेरिकी वासियों को वैक्सीन लगा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि तीन हफ्तों के अंदर ही, हमने इतनी वैक्सीन खरीद ली है कि अब हम सभी अमेरिकी वासी को टीका लगा सकते हैं। यही नहीं जो बाइडन ने पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर पर्याप्त तरीके से टीकाकरण अभियान ना चलाने का आरोप भी लगाया।
विज्ञापन
जो बाइडन ने कहा कि मेरे पूर्ववर्ती डोनाल्ड ट्रंप ने लाखों अमेरिकी वासियों के लिए टीकाकरण अभियान सही से तैयार करने में पूरा काम नहीं किया। उन्होंने पर्याप्त वैक्सीन के लिए ऑर्डर नहीं दिया। उन्होंने केंद्रीय टीकाकरण सेंटर की व्यवस्था नहीं की, जहां लोग वैक्सीन की डोज लेते।
बता दें कि अमेरिका में कोरोना वायरस के सबसे ज्यादा मामले हैं और यहीं कोविड-19 से सबसे ज्यादा लोगों की जान गई है। अकेले अमेरिका में कोरोना के वैश्विक मामलों का 25 फीसदी आंकड़ा है, जबकि 20 फीसदी वैश्विक मृत्यु के लिए अमेरिका जिम्मेदार है।
बाइडन ने आगे कहा कि हम एक राष्ट्रीय आपातकाल में रह रहे हैं। ये सही करने में समय लगेगा। एक जनवरी को अमेरिका में कोरोना के मामले 20 करोड़ के पार चले गए थे और पिछले एक महीने में 60 लाख मामले सामने आए हैं।