फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America Pakistan Hafiz Saeed Charges of terror funding, US says hear the accuses soon

अमेरिका ने हाफिज सईद पर आरोप तय किए जाने का किया स्वागत, कहा- आरोपियों पर जल्द करें सुनवाई

Thu, 12 Dec 2019 12:41 PM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 12 Dec 2019 12:41 PM IST
विज्ञापन
America Pakistan Hafiz Saeed Charges of terror funding, US says hear the accuses soon
हाफिज सईद

अमेरिका ने मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद पर आरोप तय किए जाने का स्वागत किया और पाकिस्तान से अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों की तर्ज पर पूर्ण रूप से मुकदमा चलाने और तीव्र सुनवाई करने का अनुरोध किया।

विज्ञापन


दक्षिण और मध्य एशिया की कार्यवाहक सहायक विदेश मंत्री एलिस जी वेल्स ने बुधवार को ट्वीट किया कि हम हाफिज सईद और उसके साथियों पर आरोप तय किए जाने का स्वागत करते हैं।वेल्स ने यह भी कहा कि अमेरिका, पाकिस्तान से अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों की तर्ज पर पूर्ण मुकदमा चलाने और तीव्र सुनवाई करने का आह्वान करता है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम पाकिस्तान से अपील करते हैं कि वह आतंकवाद के वित्त पोषण को बंद करने और 26/11 जैसे आतंकवादी हमलों के दोषियों को सजा दिलाने के लिए अपने अंतरराष्ट्रीय दायित्वों के अनुसार पूर्ण रूप से मुकदमा चलाए और तीव्र सुनवाई करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पाकिस्तान की आतंकवाद विरोधी अदालत ने बुधवार को सईद और तीन करीबी सहयोगियों के खिलाफ आतंकवाद के वित्तपोषण के आरोप तय किए थे। लाहौर की आतंकवाद विरोधी अदालत ने सईद, हाफिज अब्दुल सलाम बिन मुहम्मद, मुहम्मद अशरफ और जफर इकबाल पर उनकी मौजूदगी में आरोप तय किए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed