फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America offered one million dollar reward to find Osama bin laden son Hamza

अमेरिका ने ओसामा बिन लादेन के बेटे पर रखा 7 करोड़ रुपये का इनाम

Fri, 01 Mar 2019 08:56 AM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Fri, 01 Mar 2019 08:56 AM IST
विज्ञापन
America offered one million dollar reward to find Osama bin laden son Hamza
Hamza bin Laden

अमेरिका ने आतंकी संगठन अल-कायदा के सरगना रह चुके ओसामा बिन लादेन के बेटे हमजा बिन लादेन का पता बताने वाले के लिए पुरस्कार के रूप में बड़ी धनराशि की घोषणा की है। जो भी व्यक्ति हमजा का पता बताएगा उसे अमेरिका 7 करोड़ रुपये का इनाम देगा। अमेरिका का कहना है कि हमजा अपने पिता ओसामा की मौत का बदला लेने के लिए उस पर आतंकी हमले की साजिश रच रहा है। जिस कारण इतने बड़े पुरस्कार की घोषणा की गई है।


loader

अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को पुरस्कार का एलान करते हुए कहा कि हमजा अमेरिका और उसके सहयोगियों पर हमला करने की साजिश रच रहा है। उसने इसकी धमकी भी दी है। अमेरिकी विदेश विभाग के अधिकारी एमटी इवानोफ का कहना है कि अमेरिकी सरकार का ये कदम आतंकवाद के खिलाफ मौजूद हर एक हथियार के इस्तेमाल की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

वहीं नाथन सेल्स नाम के एक अन्य अधिकारी का कहना है कि अलकायदा का इतने दिनों से शांत रहना उसका आत्मसमर्पण नहीं है बल्कि रणनीतिक चुप्पी है। कोई गलती न करें, उस आतंकी संगठन के पास हमला करने की क्षमता के साथ ही इरादा भी है। बता दें अमेरिका समते कई देशों में आतंकी हमलों को अंजाम दे चुके ओसामा बिन लादेन को अमेरिकी नेवी सील ने पाकिस्तान के ऐबटाबाद में एक हवाई हमला करके मार गिराया था।

ओसामा के बेटे हमजा ने कुछ ही दिनों पहले शादी की है। उसकी शादी 9/11 आतंकी हमले के लिए विमान हाईजैक करने वाले मोहम्मद अट्टा की बेटी से हुई है। इसकी पुष्टि लादेन के परिवार ने ही की है। ओसामा बिन लादेन के दो सौतेले भाईयों ने 'द गार्जियन' को दिए इंटरव्यू में इस बात की जानकारी दी थी।

ओसामा के सौतेले भाई अहमद और हसन अल-अत्तास ने कहा था कि अल-कायदा में हमजा को अब काफी ऊंचा पद मिल चुका है। और हमजा अपने पिता की मौत का बदला लेने की फिराक में है। हमजा ओसामा की तीन बीवियों में से उसका बेटा है जो अमेरिकी हमले के समय उसके साथ ऐबटाबाद में रह रही थी।

रिपोर्ट के मुताबिक, हमजा की शादी जिस लड़की से हुई है वो मिस्त्र की नागरिक है। ओसामा की मौत के बाद उसकी पत्नियां और बच्चे सऊदी अरब लौट गए। जहां उन्हें वहां के पूर्व शहजादे मोहम्मद बिन नायेफ ने शरण दी थी। वहीं ओसामा का परिवार उसकी मां आलिया घानेम से संपर्क बनाए हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed