फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America: New bill brought by two senators, merger of tech companies like Amazon and Facebook will be difficult

अमेरिका : दो सीनेटर लेकर आए नया बिल, अमेजन और फेसबुक जैसी टेक कंपनियों के विलय होंगे मुश्किल

Sun, 07 Nov 2021 05:27 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 07 Nov 2021 05:27 AM IST
सार

यह बिल दोनों प्रमुख दलों डेमोक्रेट व रिपब्लिकन सांसदों द्वारा लाया गया है।डेमोक्रेट सीनेटर एमी क्लोबूचर ने बताया कि उन्होंने रिपब्लिकन टॉम कॉटन के साथ यह बिल प्रस्तुत किया है। इसका लक्ष्य गूगल की मालिकाना कंपनी अल्फाबेट, मेटा, अमेजॉन आदि के कारोबारी समझौते हैं।

विज्ञापन
America: New bill brought by two senators, merger of tech companies like Amazon and Facebook will be difficult
अमेरिकी संसद - फोटो : iStock

विस्तार

अमेरिका के दो सीनेटरों ने एक नया बिल प्रस्तुत किया है। इसके पास होने पर अमेजन और फेसबुक की मालिकाना कंपनी मेटा आदि के लिए छोटी कंपनियों का विलय मुश्किल कर देगा। यह बिल दोनों प्रमुख दलों डेमोक्रेट व रिपब्लिकन सांसदों द्वारा लाया गया है।

विज्ञापन


डेमोक्रेट सीनेटर एमी क्लोबूचर ने बताया कि उन्होंने रिपब्लिकन टॉम कॉटन के साथ यह बिल प्रस्तुत किया है। इसका लक्ष्य गूगल की मालिकाना कंपनी अल्फाबेट, मेटा, अमेजॉन आदि के कारोबारी समझौते हैं। इससे सरकार के पास शक्ति होगी कि वह प्रतिस्पर्धा कानून तोड़कर विलय और अधिग्रहण कर रही कंपनियों पर कार्यवाही कर सके। 
विज्ञापन


नया कानून यह व्यवस्था करेगा
सीनेट में न्याय समिति के प्रतिस्पर्धा पैनल की भी अध्यक्ष एमी के अनुसार नए बिल के तहत कंपनियों को ही जज के सामने साबित करना होगा कि उनका कारोबारी समझौता बाजार की स्वतंत्र प्रतियोगिता के हित में है। इसलिए इसे कानूनी तौर पर सही माना जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए पड़ रही जरूरत
सीनेटर एमी के अनुसार अमेरिका ने हाल में बड़ी संख्या में कंपनियों के ऐसे विलय व अधिग्रहण देखे, जिनमें प्रतिद्वंद्वियों को अपने धनबल के जरिए खत्म किया गया। उन्होंने उम्मीद जताई कि नए कानून के बाद खासतौर से डिजिटल कंपनियों के लिए प्रतियोगिता खत्म करने और नागरिकों के हितों को नुकसान पहुंचाने के चलन पर रोक लगेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed