{"_id":"5d7dd80e8ebc3e01783410e6","slug":"america-multi-storey-deck-of-house-broken-during-new-jersy-fire-brigade-program","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: दमकल विभाग के कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा, मकान का बहुमंजिला डेक टूटा, 22 लोग घायल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: दमकल विभाग के कार्यक्रम के दौरान बड़ा हादसा, मकान का बहुमंजिला डेक टूटा, 22 लोग घायल
Sun, 15 Sep 2019 11:51 AM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूजर्सी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूजर्सी
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:51 AM IST
विज्ञापन
ढहा हुआ मकान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका के न्यूजर्सी के दमकल विभाग के वार्षिक समारोह के दौरान शनिवार को एक मकान का बहुमंजिला डेक टूटने से कम से कम 22 लोग घायल हो गए। घटना में किसी के मारे जाने की सूचना नहीं है। हालांकि घायल होने वालों में छोटे बच्चे भी शामिल हैं।
अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को वाइल्डवुड में किया गया था। वहीं शाम करीब छह बजे यह दुर्घटना हुई।
अभी यह स्पष्ट नहीं है कि घटना के वक्त डेक के ऊपर और नीचे कितने लोग मौजूद थे और उनके से कितने दमकल विभाग के कर्मचारी थे। अधिकारियों का कहना है कि फंसे हुए सभी लोगों को तुरंत निकाल लिया गया।
इस वार्षिक कार्यक्रम में हजारों की संख्या में मौजूदा और पूर्व दमकल कर्मी भाग लेते हैं। दुर्घटना में घायल होने वालों में दमकल कर्मी भी हैं।