फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America : Joe Biden Signs another pro abortion bill

राहत : अमेरिका में गर्भपात समर्थक एक और बिल पर बाइडन ने किए हस्ताक्षर, यात्रा करने वाली महिलाओं को मिलेगी मदद

Thu, 04 Aug 2022 05:40 AM IST
योगेश साहू एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: योगेश साहू Updated Thu, 04 Aug 2022 05:40 AM IST
सार

America : एक दिन पहले ही कंसास में वोटरों ने राज्य के संविधान से गर्भपात की रक्षा करने वाले कानून को हटाने का प्रस्ताव नकार दिया था। इसे गर्भपात समर्थकों की जीत के तौर पर देखा गया था। सुप्रीम कोर्ट की व्यवस्था के बाद इस मुद्दे पर यह किसी राज्य में पहला चुनाव था।

विज्ञापन
America : Joe Biden Signs another pro abortion bill
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन। - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने बुधवार को गर्भपात अधिकार की रक्षा करने वाले दूसरे बिल पर भी हस्ताक्षर कर दिए। इस दौरान उन्होंने कहा, सुप्रीम कोर्ट और रिपब्लिकन पार्टी को अमेरिकी महिलाओं की शक्ति का आभास नहीं है। इस आदेश के लागू होने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग को अधिकार होगा कि वह गर्भपात के लिए दूसरे राज्यों की यात्रा करने वाली महिलाओँ की मदद के लिए मेडिकल फंड का इस्तेमाल कर सकेगा। 

विज्ञापन


बाइडन ने इसी तरह के पहले बिल पर जुलाई में हस्ताक्षर किेए थे। इसका मकसद सुप्रीम कोर्ट के देशभर में गर्भपात के सांविधानिक अधिकार पर रोक लगाने से परेशान महिलाओं को राहत दिलाना था। हालांकि इस दूसरे कानून का भी ज्यादा असर होने की संभावना नहीं है, क्योंकि अमेरिकी राज्यों में जहां रिपब्लिकन सत्ता में हैं, वे गर्भपात पर पाबंदियां और सख्त करते जा रहे हैं। इससे संबंधित दवाइयों पर प्रतिबंध लगाए जा रहे हैं और इन सेवाओं के लिए धन मिलना मुश्किल हो गया है। 
विज्ञापन


कंसास के परिणाम के बाद उठाया कदम
एक दिन पहले ही कंसास में वोटरों ने राज्य के संविधान से गर्भपात की रक्षा करने वाले कानून को हटाने का प्रस्ताव नकार दिया था। इसे गर्भपात समर्थकों की जीत के तौर पर देखा गया था। सुप्रीम कोर्ट की व्यवस्था के बाद इस मुद्दे पर यह किसी राज्य में पहला चुनाव था। डेमोक्रेट्स को उम्मीद है कि गर्भपात अधिकार के मुद्दे से उन्हें अमेरिका के कई राज्यों में सत्ता मिल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed