फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America Joe Biden announces key members in cabinet, Antony Blinken foreign minister and Salvin NSA

अमेरिका: बाइडन ने ब्लिंकन को विदेश मंत्री, सालविन को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार नामित किया

Tue, 24 Nov 2020 06:45 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: देव कश्यप Updated Tue, 24 Nov 2020 06:45 AM IST
विज्ञापन
America Joe Biden announces key members in cabinet, Antony Blinken foreign minister and Salvin NSA
Joe Biden - फोटो : PTI (File Photo)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भले चुनाव में अपनी हार मानने के तैयार न हों, लेकिन निर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन ने सरकार गठन की तैयारियां शुरू कर दी है। बाइडन ने अपने पुराने सहयोगी और करीबी रहे एंथनी ब्लिंकन को विदेश मंत्री और जेक सालविन को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) नामित किया है।

विज्ञापन


बाइडन ने सोमवार को मंत्रिमंडल के सदस्यों का नामकरण शुरू किया। डेमोक्रेटिक प्रचार अभियान की ओर से ब्लिंकन को बाइडन सरकार में विदेश मंत्री नामित किया गया। ओबामा के राष्ट्रपति रहने के दौरान ब्लिंकन विदेश मंत्रालय में राष्ट्रीय उप सुरक्षा सलाहकार थे। बाइडन के उपराष्ट्रपति रहने के दौरान सालविन उनके सुरक्षा सलाहकार थे। वहीं, हिलेरी क्लिंटन के विदेश मंत्री रहने के दौरान सालविन उनके डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ थे।
विज्ञापन



एवरिल पहली महिला इंटेलीजेंस चीफ नामित
क्यूबा में जन्मे वकील एलेजैंड्रो मैयकोरस को आंतरिक सुरक्षा का प्रमुख नामित किया गया है। वह इस पद पर पहुंचने वाले पहले प्रवासी और लातिन हैं। बाइडन ने एवरिल एंस को नेशनल इंटेलीजेंस का निदेशक नामित किया है। वह इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला होंगी। एवरिल अमेरिकी खुफिया एजेंसी सीआईए की उप निदेशक बनने वाली पहली महिला थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लिंडा संयुक्त राष्ट्र में राजदूत नामित
लिंडा थॉमस ग्रीनफील्ड को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका का राजदूत नामित किया गया है। लिंडा ओबामा के कार्यकाल में अफ्रीका में राजनयिक थीं। वहीं, जॉन कैरी को जलवायु पर अमेरिकी राष्ट्रपति का विशेष दूत नामित किया गया है। केरी पेरिस जलवायु समझौते पर बातचीत करने का रास्ता बनाएंगे। दरअसल, बाइडन अमेरिका को फिर इसमें शामिल करना चाहते हैं। रॉन कालिन को चीफ ऑफ स्टाफ नामित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed