फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   america joe biden announce that will again join who decide limit of china and it have to play by rules

अमेरिका: जो बाइडन बोले- हम डब्ल्यूएचओ में फिर होंगे शामिल, तय करेंगे चीन की हद

Sat, 21 Nov 2020 01:59 PM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Sat, 21 Nov 2020 01:59 PM IST
विज्ञापन
america joe biden announce that will again join who decide limit of china and it have to play by rules
जो बाइडन (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

अमेरिकी चुनाव में जीत हासिल करने वाले जो बाइडन ने घोषणा की है कि 20 जनवरी को राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद वह अमेरिका को फिर से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) में शामिल करेंगे। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से लड़ने के लिए अमेरिका डब्ल्यूएचओ का साथ देने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


बाइडन ने कहा कि हम ये जरूर सुनिश्चित करेंगे कि चीन अपनी हद में रहे। उसे अब मनमानी नहीं करने दी जाएगी। यदि जरूरत पड़ी तो हम उसके खिलाफ सख्त कदम उठाएंगे। हम चीन को सजा नहीं देना चाहते बल्कि उसे यह समझाना चाहते हैं कि उसे भी दूसरे देशों की तरह नियमों को मानना होगा। वरना नतीजे बुरे हो सकते हैं।
विज्ञापन



इससे पहले बाइडन पेरिस समझौते में फिर शामिल होने का एलान कर चुके हैं। उन्होंने डेलावेयर में गवर्नरों के साथ एक बैठक के दौरान कहा कि फिलहाल महामारी से लड़ाई में डब्ल्यूएचओ का साथ देना जरूरी है। संगठन में सुधार की जरूरत है और हम ऐसा अंदर रहकर ही कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़े- अमेरिका: बाइडन कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं भारतीय मूल के विवेक मूर्ति और अरुण मजूमदार

चुनाव प्रचार के दौरान भी बाइडन ने चीन को लेकर कड़ी बयानबाजी की थी। उन्होंने कहा था कि कोरोना वायरस को लेकर और कई तरह की टैक्स-टैरिफ वृद्धि शामिल होने की बात कही जा रही थी। बता दें कि इसी साल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नाराज होकर डब्ल्यूएचओ से अमेरिका को अलग कर लिया था और फंडिंग भी बंद कर दी थी। ट्रंप ने डब्ल्यूएचओ पर चीन का पक्ष लेने का आरोप लगाया था। 


जॉर्जिया पर डेमोक्रेटिक पार्टी ने किया कब्जा
27 साल बाद डेमोक्रेटिक पार्टी का जॉर्जिया पर कब्जा हुआ है। बाइडन 1992 के बाद इस महत्वपूर्ण राज्य में जीत हासिल करने वाले पहले डेमोक्रेट बन गए हैं। इससे पहले 1992 में बिल क्लिंटन को जॉर्जिया से जीत हासिल हुई थी। अधिकारियों ने कहा कि ऑडिट से इस बात की पुष्टि होती है कि तीन नवंबर को हुए चुनाव में किसी भी तरह की धोखाधड़ी या अनियमितता नहीं हुई है। 

हार स्वीकार न करके अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गलत संदेश दे रहे हैं ट्रंप
जो बाइडन ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप चुनाव में हार न मानकर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को बहुत गलत संदेश दे रहे हैं। विलमिंगटन में हुई एक बैठक में बाइडन ने कहा कि लोकतंत्र कैसे काम करता है इसको लेकर दुनिया के बाकी हिस्सों में बहुत खराब संदेश जा रहा है। मुझे नहीं पता उनका मकसद क्या है, लेकिन यह बेहद गैर-जिम्मेदाराना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति जो कर रहे हैं वह एक और घटना है जिसके कारण वे इतिहास में सबसे गैर-जिम्मेदार राष्ट्रपतियों में से एक के तौर पर पहचाने जाएंगे। बाइडन ने कहा कि मुझे विश्वास है कि ट्रंप को पता है कि वह नहीं जीते हैं और न ही जीत हासिल करने वाले हैं। हम 20 जनवरी को हर हाल में सत्ता संभालेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed