फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   indian american us surgeon general vivek murthy and arun majumdar are likely faces of joe biden cabinet

अमेरिका: बाइडन कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं भारतीय मूल के विवेक मूर्ति और अरुण मजूमदार

Thu, 19 Nov 2020 08:30 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 19 Nov 2020 08:30 AM IST
विज्ञापन
indian american us surgeon general vivek murthy and arun majumdar are likely faces of joe biden cabinet
विवेक मूर्ति (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

अमेरिका के पूर्व सर्जन जनरल विवेक मूर्ति सहित दो प्रमुख भारतीय-अमेरिकियों को नवनिर्वाचित बाइडन-हैरिस प्रशासन की कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। यह जानकारी मीडिया रिपोर्ट में दी गई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि कोरोना वायरस से निपटने को लेकर राष्ट्रपति जो बाइडन के शीर्ष भारतीय-अमेरिकी सलाहकार मूर्ति को स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्री बनाया जा सकता है।

विज्ञापन


वहीं स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर अरुण मजूमदार को ऊर्जा मंत्री बनाए जाने की संभावना है। 43 साल के मूर्ति सत्ता हस्तांतरण के कोविड-19 सलाहकार बोर्ड के सह अध्यक्ष हैं। वे कोरोना वायरस संबंधी मामलों को लेकर बाइडन के निकट सहयोगी रहे हैं। खबरों में में कहा गया है कि इसी तरह, ‘एडवांस रिसर्च प्रॉजेक्ट्स एजेंसी-एनर्जी’ के पहले निदेशक मजूमदार ऊर्जा संबंधी मामलों पर बाइडन के शीर्ष सलाहकार रहे हैं।
विज्ञापन



मजूमदार के अलावा ऊर्जा मंत्री पद के लिए पूर्व ऊर्जा मंत्री अर्नेस्ट मोनिज, स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधार्थी डैन रीचर और पूर्व उप ऊर्जा मंत्री एलिजाबेथ शेरवुड रैंडल भी दावेदार हैं। स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्री पद के लिए मूर्ति के अलावा उत्तरी कैरोलाइना की स्वास्थ्य एवं मानव सेवा मंत्री मैंडी कोहेन और न्यू मैक्सिको की गवर्नर मिशेल लुजान ग्रीशम को भी दावेदार माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक ने कमला हैरिस के खिलाफ नस्ली सामग्री हटाई
सोशल मीडिया साइट फेसबुक ने अमेरिका की नवनिर्वाचित उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के खिलाफ कई नस्लभेदी और महिला-विरोधी आपत्तिजनक टिप्पणी, पोस्ट्स और मीम्स को हटा दिया है। कंपनी ने कहा कि तीन समूह हैं जो लगातार अपने पेज पर घृणा सामग्री पोस्ट कर रहे हैं। रिपोर्ट में हैरिस के खिलाफ टिप्पणी करने वाले समूहों के नाम नहीं बताए गए। इन पेजों पर कमला हैरिस पर कई नस्ली आरोप लगाए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed