फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America issued alert on India visit, read big news

Big news: अमेरिका ने भारत यात्रा पर जारी किया अलर्ट, 10 संपत्तियों की नीलामी करेगा सेबी, पढ़ें खास खबरें

Sat, 08 Oct 2022 07:12 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 08 Oct 2022 07:12 AM IST
सार

अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को जारी नए यात्रा दिशा-निर्देश में एक से लेकर चार तक के स्तर में भारत की यात्रा को दूसरे स्तर पर रखा गया है।

विज्ञापन
America issued alert on India visit, read big news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नस्लीय हमले झेल रहे अमेरिका ने भारत यात्रा के इच्छुक अपने नागरिकों को सलाह दी है कि इस दौरान देश में अपराध और आतंकवाद को लेकर वे ज्यादा सतर्कता बरतें। साथ ही, जम्मू-कश्मीर की यात्रा नहीं करने की सलाह भी दी है।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश विभाग ने शुक्रवार को जारी नए यात्रा दिशा-निर्देश में एक से लेकर चार तक के स्तर में भारत की यात्रा को दूसरे स्तर पर रखा गया है। इससे पहले लेवल वन में रखा गया था। एक दिन पहले ही अमेरिका में हिंदू महिलाओं पर हमले और सिख परिवार की हत्या की खबर आई थी।
विज्ञापन


10 संपत्तियों की नीलामी करेगा सेबी
तीन कंपनियों की 10 संपत्तियों की 10 नवंबर को सेबी नीलामी करेगा। इनमें सुमंगल, जीएसएचपी और इंफोकेयर इंफ्रा हैं। संपत्तियों का आरक्षित मूल्य 7.68 करोड़ रुपये है। तीनों ने निवेशकों से अवैध तरीके से रकम जुटाई थी। सेबी ने इन कंपनियों को नोटिस भेजकर रकम वापस करने को कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉफी डे का 465 करोड़ का डिफॉल्ट
कॉफी डे एंटरप्राइजेज का दूसरी तिमाही में कुल डिफॉल्ट 465.66 करोड़ रुपये हो गया है। इसमें मूलधन और ब्याज है। इसके ऊपर कुल 490.66 करोड़ रुपये का कर्ज है। कॉफी डे ने कहा कि पैसों की कमी से वह ब्याज और मूलधन नहीं चुका पा रही है। 2019 में कंपनी के चेयरमैन वीजी सिद्धार्थ ने आत्महत्या कर ली थी। 

अदाणी के 20,000 करोड़ जुटाने का विरोध
संस्थागत निवेशक सलाह फर्म आईआईएएस ने अंबुजा सीमेंट के शेयर धारकों से कहा है कि  वे इसके मालिक गौतम अदाणी द्वारा प्रस्तावित 20,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना का विरोध करें। साथ ही दो स्वतंत्र निदेशकों की नियुक्ति के खिलाफ भी मतदान की अपील की है। अंबुजा की एसीसी में 50.5% हिस्सेदारी है। 

केनरा और आईओबी ने एफडी पर ब्याज दर में किया इजाफा
केनरा और इंडियन ओवरसीज बैंक फिकस्ड डिपॉजिट (एफडी) पर ब्याज दरों में इजाफा किया है। केनरा बैंक ने विभिन्न अवधि के एफडी पर ब्याज दरों में 1.35 फीसदी तक बढ़ोतरी की है। नई दरें 7 अक्तूबर से लागू हैं।
वहीं, इंडियन ओवरसीज बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए सभी अवधि के एफडी पर ब्याज दरों में 0.35 फीसदी तक इजाफा किया है। बैंक के मुताबिक, नई दरें 10 अक्तूबर से लागू होंगी। 

शिंदे खेमे का धनुष-बाण पर दावा, चुनाव आयोग ने ठाकरे गुट से मांगा जवाब
चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र में शिवसेना के धनुष-बाण चुनाव चिह्न पर एकनाथ शिंदे खेमे के दावे पर उद्धव ठाकरे गुट से शनिवार तक जवाब मांगा है। ठाकरे गुट को आयोग का निर्देश शुक्रवार को आया, जब शिंदे के नेतृत्व वाले धड़े ने एक ज्ञापन सौंपकर अंधेरी पूर्व विधानसभा उपचुनाव नजदीक होने के मद्देनजर पार्टी का धनुष-बाण चुनाव चिह्न आवंटित करने की मांग की। आयोग ने ठाकरे को लिखे एक पत्र में आवश्यक दस्तावेज के साथ आठ अक्तूबर को दोपहर दो बजे तक जवाब देने को कहा है। ब्यूरो

भारत में 2026 में चलेगी पहली बुलेट ट्रेन : अश्विनी
रेल, आईटी एवं दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि देश में पहली बुलेट ट्रेन 2026 में चलेगी और देश में 199 रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन के रूप में विकसित किया जाएगा।उन्होंने अहमदाबाद रेलवे स्टेशन को वर्ल्ड क्लास बनाने और गुजरात में 5जी लैब के निर्माण का भी एलान किया। रेलमंत्री ने शुक्रवार को अहमदाबाद के दौरे के दौरान यह अहम जानकारी साझा की। 

उन्होंने कहा कि बुलेट ट्रेन और वर्ल्ड क्लास स्टेशन बनाने के मास्टर प्लान पर काम चल रहा है। अश्विनी ने हाल ही में इंडियन मोबाइल कांग्रेस में कहा था कि देश में 5जी टेक्नोलॉजी से लैस 100 लैब्स स्थापित किए जाएंगे। इनमें कम से कम 12 लैब्स छात्रों को ट्रेनिंग देने और अन्य लैब्स का उपयोग नए प्रयोगों के लिए किया जाएगा। 

मणिपुर : पूर्व विधायक के घर के बाहर आईईडी विस्फोट
मणिपुर के इमफाल पश्चिम जिले में पूर्व विधायक के लोकेन सिंह के आवास के बाहर बृहस्पतिवार रात एक आईईडी विस्फोट हुआ। विस्फोट से सिंह के आवास का मुख्य द्वार आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि उसके बगल में लगे स्ट्रीट लैंप और सड़क के एक हिस्से को भी नुकसान पहुंचा। क्वाकीथेल ताखेलंबम लेइकाई क्षेत्र में हुए विस्फोट के बाद मणिपुर पुलिस और बम विशेषज्ञों का दल मौके पर पहुंचे और घटना की जांच की। इस संबंध में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों की निगरानी को टास्क फोर्स गठित
पर्यावरण, वन और जलवायु मंत्रालय ने मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान में चीतों की निगरानी के लिए नौ सदस्यीय टास्क फोर्स का गठन किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि इसके माध्यम से चीतों की प्रगति और उनके स्वास्थ्य पर निगरानी की जाएगी। बाड़ों का रखरखाव और पूरे क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर नजर रखी जाएगी। साथ ही वन और पशु चिकित्सा अधिकारियों के मानकों का पालन किया जाएगा। समिति में मध्य प्रदेश के प्रमुख सचिव (वन) और प्रमुख सचिव (पर्यटन) को बतौर सदस्य शामिल किया गया है। 
 

पाक में इमारत में आग से 4 बच्चों समेत 7 की मौत
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के भीड़भाड़ वाले बाजार में एक पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगने से चार बच्चों समेत एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई। पंजाब प्रांत के आपातकालीन सेवा विभाग के मुताबिक फैसलाबाद शहर के मोंटगोमरी बाजार इलाके की इमारत में शुक्रवार तड़के आग लग गई। यह इलाका लाहौर से करीब 130 किलोमीटर दूर है। आग से बचने के लिए इमारत से कूदने वाले एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

दिव्यांगना व रितिका ने ऑस्ट्रेलियाई विक्टोरियन प्रीमियर पुरस्कार जीता
ऑस्ट्रेलिया में दो भारतीय छात्राओं दिव्यांगना शर्मा और रितिका सक्सेना ने प्रतिष्ठित विक्टोरियन प्रीमियर का पुरस्कार जीता है। द ऑस्ट्रेलिया टुडे के मुताबिक, अमित सरवाल ने कहा कि ये पुरस्कार विक्टोरिया में उत्कृष्ट अंतरराष्ट्रीय छात्रों को सम्मानित करने की विक्टोरियन सरकार की एक पहल है।

दिव्यांगना शर्मा इंटरनेशनल स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2021-22 अवॉर्ड की विजेता हैं, जबकि रितिका ने शोध श्रेणी में यह पुरस्कार जीता है। दिव्यांगना ने उच्च शिक्षा श्रेणी में विक्टोरियन अंतरराष्ट्रीय शिक्षा पुरस्कार 2021-22 भी जीता है। वह फरवरी 2020 में होम्सग्लेन इंस्टीट्यूट में नर्सिंग की पढ़ाई करने मेलबर्न आई थीं। रितिका 18 साल की उम्र में मेलबर्न चली गईं और अब स्टेम सेल अनुसंधान में शामिल पीएचडी की छात्रा हैं। रितिका ने कहा कि जब आप विक्टोरिया जाते हैं, तो आप एक अंतरराष्ट्रीय छात्र होते हैं, लेकिन जब आप अपनी डिग्री पूरी करते हैं, तब तक आप वास्तव में वैश्विक नागरिक बनते हैं। 

जैसिंडा अर्डर्न ने पीएम मोदी को दिया न्यूजीलैंड आने का निमंत्रण
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्यूजीलैंड की पीएम जैसिंडा अर्डर्न ने ऑकलैड में विश्व सद्भावना समारोह में भाग लेते हुए न्यूजीलैंड आने का निमंत्रण दिया है। ये एनआईडी फाउंडेशन और इंडियन वीकेंडर द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित कीवी इंडियन हॉल ऑफ फेम पुरस्कारों का एक हिस्सा था।

इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी के गवर्नेंस मॉडल और सफल शासन पर आधारित दो पुस्तकों- ‘हार्टफेल्ट- ‘दी लीगेसी ऑफ फेथ’ और ‘मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ का विमोचन भी विदेशमंत्री डॉ. एस जयशंकर की उपस्थिति में किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने कहा, न्यूजीलैंड और भारत के बीच बहुत सी चीजें एक जैसी हैं। दोनों देशों के संबंध मजबूत हो रहे हैं। 

भारतीयों ने यहां 1890 के दशक में रहना शुरू किया और आज न्यूजीलैंड का सबसे बड़ा जातीय समुदाय है, जो हमारी आबादी का 5 प्रतिशत है। कोई आश्चर्य नहीं, न्यूजीलैंड में हिंदी 5वीं सबसे अधिक बोली जाने वाली भाषा है। न्यूजीलैंड की प्रगति में भारतीयों का योगदान सराहनीय रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed