फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America is serious about Taiwan, no country should try to change the status quo

ताइवान को लेकर अमेरिका गंभीर, यथास्थिति बदलने की कोशिश न करे कोई देश

Tue, 13 Apr 2021 01:59 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 13 Apr 2021 01:59 AM IST
सार

  • एंटनी ब्लिंकन ने चीन के शिनजियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों को भी अमेरिकी समर्थन दोहराते हुए उनके साथ हो रही चीनी कार्रवाई की निंदा की

विज्ञापन
America is serious about Taiwan, no country should try to change the status quo
अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन - फोटो : Agency

विस्तार

अमेरिका और चीन में ताइवान को लेकर तनातनी के बीच अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने चेतावनी दी है कि यदि किसी ने भी ताइवान की यथास्थिति में बदलाव करने की कोशिश की तो यह गंभीर गलती मानी जाएगी। ब्लिंकन ने चीन के शिनजियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों को भी अमेरिकी समर्थन दोहराते हुए उनके साथ हो रही चीनी कार्रवाई की निंदा की है।

विज्ञापन


अमेरिकी विदेश मंत्री ने शिंनजियांग में उइगर मुस्लिमों को भी समर्थन दोहराया
अमेरिकी विदेश मंत्री ने कहा, हमने जो देखा है और हमारे लिए जो वास्तविक चिंता का कारण है वह है बीजिंग सरकार की ताइवान को लेकर चलाई जा रही गतिविधियां। उन्होंने कहा, हम ताइवान के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन


इससे पहले पिछले माह अलास्का में अमेरिका-चीन की महत्वपूर्ण बैठक से पहले प्रभावशाली 20 सांसदों के समूह ने राष्ट्रपति जो बाइडन तथा विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से ताइवान को समर्थन देने का अनुरोध करते हुए दक्षिण चीन सागर और भारत समेत अन्य पड़ोसियों के खिलाफ चीन के आक्रामक बर्ताव का मुद्दा उठाने की अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्लिंकन ने कहा कि शिनजियांग प्रांत में सचमुच ठोस कार्रवाई करने की जरूरत है। हमें यह सुनिश्चित करने के लिए चीन के उस हिस्से में बने उत्पादों को देखने की जरूरत है कि वे यहां नहीं आएं। लेकिन हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि हम अपने सभी हितों के साथ काम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed