फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   america is imposing full blocking sanctions on Russian oligarchs

यूक्रेन संकट : अमेरिका ने रूस के खिलाफ उठाया बड़ा कदम, 19 रईसों पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध

Fri, 04 Mar 2022 04:21 AM IST
Jeet Kumar एएनआई, वाशिंगटन
एएनआई, वाशिंगटन Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 04 Mar 2022 04:21 AM IST
सार

यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान के जवाब में संयुक्त राज्य अमेरिका रूसी कुलीन वर्गों और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव सहित अन्य व्यक्तियों पर पूर्ण अवरोधक प्रतिबंध लगा रहा है।

विज्ञापन
america is imposing full blocking sanctions on Russian oligarchs
राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : ANI

विस्तार

यूक्रेन पर पुतिन के के हमले कम होने की बजाय बढ़ रहे हैं। अमेरिका समेत दुनिया के कई देशों ने पुतिन हमले रोकने के लिए कहा है लेकिन इस कोई असर नहीं पड़ा है। वहीं पुतिन पर लगाम लगाने के लिए अमेरिका ने रूस के खिलाफ बड़ा कदम उठाते हुए 19 रईसों पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन


पुतिन के प्रेस सचिव पर भी लगा प्रतिबंध
व्हाइट हाउस ने गुरुवार को कहा कि यूक्रेन में रूस के विशेष सैन्य अभियान के जवाब में संयुक्त राज्य अमेरिका रूसी कुलीन वर्गों और राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव सहित अन्य व्यक्तियों पर पूर्ण अवरोधक प्रतिबंध लगा रहा है।
विज्ञापन


व्हाइट हाउस एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि बताया गया है कि रूस के रईस वर्ग और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ अमेरिका ने प्रतिबंध लगाए हैं। इनमें बोरिस रोटेनबर्ग (उनकी पत्नी करीना, और उनके बेटे रोमन और बोरिस), अर्कडी रोटेनबर्ग (उनके बेटे पावेल और इगोर और बेटी लिलिया), इगोर शुवालोव (उनकी पांच कंपनियां, उनकी पत्नी ओल्गा, उनका बेटा एवगेनी और उनकी कंपनी और जेट, और उनकी बेटी मारिया और उनकी कंपनी) साथ ही राष्ट्रपति पुतिन के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 47 परिवार के सदस्यों और करीबी सहयोगियों पर वीजा प्रतिबंध लागू
आगे व्हाइट हाउस ने कहा कि निकोलाई टोकरेव, सर्गेई चेमेजोव, येवगेनी प्रिगोजिन और अलीशर उस्मानोव पर भी पूर्ण अवरोधन प्रतिबंध लगाए गए हैं। व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका 19 रूसी कुलीन वर्गों, उनके 47 परिवार के सदस्यों और करीबी सहयोगियों पर वीजा प्रतिबंध लागू कर रहा है। साथ इन सभी के खिलाफ वीजा जारी करने को प्रतिबंधित करने के लिए एक नई वीजा प्रतिबंध नीति की घोषणा कर रहा है।

यूक्रेन में बड़े पैमाने पर सैन्य संघर्ष के जवाब में अमेरिका और यूरोप ने रूस के खिलाफ प्रतिबंधों की एक श्रृंखला शुरू की है। ये प्रतिबंध मॉस्को को दुनिया भर में अपने सैकड़ों अरबों डॉलर के भंडार तक पहुंचने से रोकेंगे और तेल और प्राकृतिक गैस से अपने राज्य के राजस्व में कटौती करेंगे। वहीं इन प्रतिबंधों से पुतिन को कमजोर करना है।


मोल्दोवा, जॉर्जिया ने यूरोपीय संघ में शामिल होने के लिए दायर किए आवेदन 
रूस-यूक्रेन सैन्य संघर्ष के बीच दो पूर्व सोवियत गणराज्यों- जॉर्जिया और मोल्दोवा ने यूरोपीय संघ (ईयू) की सदस्यता के लिए आवेदन किया है। यह दो दिन बाद आया जब यूक्रेन ने कहा था कि वह ब्लॉक के लिए फास्ट-ट्रैक सदस्यता की मांग कर रहा था। जॉर्जिया के प्रधान मंत्री इराकली गैरीबाशविली ने कहा कि जॉर्जिया के पूर्व सोवियत गणराज्य ने यूरोपीय संघ में सदस्यता के लिए औपचारिक रूप से एक आवेदन पर हस्ताक्षर किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed