फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America-Iraq attack IS terrorists, 15 people killed

Iraq: अमेरिका-इराक का आईएस आतंकियों पर हमला, 15  की मौत; सात अमेरिकी सैनिक भी घायल

Sun, 01 Sep 2024 05:58 AM IST
विशांत श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बगदाद Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sun, 01 Sep 2024 05:58 AM IST
सार

अमेरिका और इराक की सेना ने आईएस आतंकियों पर हमला किया है। जिसमें 15 लोगों की मौत हो गई। हमले में सात अमेरिकी सैनिक भी घायल हुए हैं। 
 

विज्ञापन
America-Iraq attack IS terrorists, 15 people killed
अमेरिकी सैनिक (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : ANI

विस्तार

 इराक के पश्चिमी क्षेत्र में इराक-अमेरिकी बलों ने इस्लामिक स्टेट (आईएस) गुट के संदिग्ध आतंकियों को निशाना बनाकर एक के बाद एक कई हवाई हमले किए। इनमें 15 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


अमेरिकी सेना के मुताबिक, हमले में 7 अमेरिकी सैनिक भी घायल हुए हैं। इराक-सीरिया में आतंकियों को उनके स्वघोषित खिलाफत से बेदखल करने के बाद अमेरिकी सेना की आईएस के साथ वर्षों से लड़ाई जारी है। हमले में हताहत हुए लोगों की संख्या अन्य हमलों की तुलना में अधिक है।
विज्ञापन


अमेरिकी सेना के ‘मध्य कमांड’ ने कहा कि आतंकवादी ‘कई हथियारों, ग्रेनेड और विस्फोटक आत्मघाती बेल्ट से लैस थे। इराकी बलों ने कहा कि यह हमला देश के अनबर रेगिस्तान में किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमांड ने कहा, इस अभियान का लक्ष्य पूरे क्षेत्र और उसके परे भी इराकी नागरिकों, अमेरिकी नागरिकों, सहयोगियों और साझेदारों के खिलाफ हमलों की साजिश रचने तथा उन्हें अंजाम देने की आईएस के शीर्ष आतंकियों की क्षमता को बाधित या कमजेार करना था।  


इराकी सेना ने मांगी थी कार्रवाई में मदद
इराकी सेना ने कहा, हवाई हमलों में आतंकवादियों के ठिकानों को निशाना बनाया गया। इस बीच, अमेरिकी सेना के एक अधिकारी ने बताया कि इस अभियान में सात अमेरिकी सैनिक घायल हो गए हैं। घायल सैन्य कर्मियों की हालत फिलहाल स्थिर है। अधिकारी ने कहा कि इराकी सेना ने अमेरिकी सेना से आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में मदद मांगी थी। पहले भी आईएस आतंकियों के खिलाफ अमेरिकी सेना अभियान चलाती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed