फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America : Impeachment report claims Donald Trump misused his post of President for election benefits

अमेरिका : महाभियोग रिपोर्ट में दावा, ट्रंप ने चुनावी फायदे के लिए पद का दुरुपयोग किया

Thu, 05 Dec 2019 02:12 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Thu, 05 Dec 2019 02:12 AM IST
सार

  • इंटेलीजेंस समिति ने रिपोर्ट पारित कर न्यायिक समिति के पास भेजी
  • यहां दो सप्ताह में पूरी हो सकती है सुनवाई, फिर आरोप होंगे पारित
  • इसके बाद सांसद मतदान करेंगे, जो तय करेगा राष्ट्रपति का भविष्य
  • महाभियोग के पक्ष में बहुमत हुआ तो ट्रंप को पद छोड़ना पड़ सकता है

विज्ञापन
America : Impeachment report claims Donald Trump misused his post of President for election benefits
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका की हाउस इंटेलीजेंस समिति ने डेमोक्रेट सांसदों द्वारा यहां के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ तैयार की गई विस्तृत महाभियोग रिपोर्ट मंगलवार को स्वीकार कर ली है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ट्रंप ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए यूक्रेन पर दबाव डाला कि वो ऐसे मामले में जांच फिर से शुरू करवाए जिसका फायदा ट्रंप को भावी चुनाव में होता।

विज्ञापन


यह रिपोर्ट अब न्यायिक समिति के पास भेजी गई है, जहां सुनवाई में आरोप पारित होते हैं तो महाभियोग पर पर पूर्ण सदन में सांसदों का मतदान करवाया जा सकता है। महाभियोग के पक्ष में बहुमत वोट पड़े तो ट्रंप को पद छोड़ना पड़ सकता है।
विज्ञापन


यूक्रेन मामले पर ट्रंप की कार्यप्रणाली की करीब दो महीने की जांच के बाद यह 300 पृष्ठों की रिपोर्ट तैयार की गई है। इसमें 25 जुलाई की उस फोन कॉल को भी शामिल किया गया, जिसमें ट्रंप ने यूक्रेन के नए राष्ट्रपति पर दबाव डाला था। साथ ही यूक्रेन को सैन्य सहायता रोकने के निर्णय की भी जांच की गई। इस रिपोर्ट को हाउस इंटेलीजेंसी समिति ने नौ के मुकाबले 13 वोटों से प्रमाणित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रिपोर्ट में ट्रंप के खिलाफ सामने आई प्रमुख बातें

  • यूक्रेन के साथ व्यवहार में ट्रंप ने अपने हितों को देश के हितों से ऊपर रखा।
  • यूक्रेन को सैन्य सहायता रोक कर देश की सुरक्षा व्यवस्था को बिगाड़ा।
  • राजदूत पद से एक भ्रष्टाचार विरोधी शख्स को हटाया और ऐसे शख्स को बैठाया जो डेमोक्रेट्स खासतौर से राष्ट्रपति पद के लिए ट्रंप के संभावित प्रतिद्वंदी जो बिडेन व उनके बेटे रॉबर्ट के खिलाफ जांच के लिए यूक्रेन के राष्ट्रपति पर दबाव डाल सके।
  • ट्रंप ने खुद को फिर से चुने जाने के लिए अपने पद और अधिकारिक शक्तियों का असीम उपयोग किया।
  • ट्रंप और उनके वकीलों ने हाउस की जांच को बाधित किया, दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रेरित किया।
  • व्हाइट हाउस ने गवाहों को गवाही से रोका, एजेंसियों को दस्तावेज देने से मना किया, डेडलाइन गंवाई गईं, षड्यंत्र के आरोप ट्विटर पर लगाए गए।
  • 71 दफा मांगने पर भी व्हाइट हाउस या सरकारी एजेंसियों ने एक भी दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया

निक्सन-क्लिंटन से भी आगे निकले ट्रंप

रिपोर्ट में कहा गया है कि ट्रंप पूर्व राष्ट्रपति निक्सन से भी आगे निकल गए जिन्होंने स्टाफ को गवाही की अनुमति दी थी। वहीं क्लिंटन ने 81 दफा पूछताछ का जवाब दिया था।

रिपब्लिकंस ने कहा, ठोस साक्ष्य नहीं

दूसरी ओर रिपब्लिकंस का कहना है कि डेमोक्रेट्स के पास ट्रंप के खिलाफ महाभियोग चलाने के लिए कोई ठोस साक्ष्य नहीं हैं। ट्रंप केवल यूक्रेन के प्रति व्यवहारिक और वास्तविक शंका रखते हैं।

अब आगे : न्यायिक समिति में चर्चा, आरोप पारित हुए तो 20 दिसंबर तक महाभियोग पर मतदान

ट्रंप पर महाभियोग के दूसरे चरण की शुरुआत बुधवार से हो चुकी है। रिपोर्ट में लगे महाभियोग के आरोपों और इनसे जुड़े अनुच्छेदों पर चर्चा व सुनवाई न्यायिक समिति में होगी। इसमें संविधान के विद्वान बैठेंगे, जिनमें हार्वर्ड, स्टेनफोर्ड, नॉर्थ कैरोलाइना और जॉर्ज वॉशिंगटन विश्वविद्यालयों के विधि के प्रोफेसर शामिल किए गए हैं। इसमें ट्रंप और उनके वकीलों ने हिस्सा लेने से इनकार कर दिया है। वहीं रिपब्लिकन सांसद ट्रंप को बचाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत आपत्तियां जता सकते हैं, और भाषण दे सकते हैं। 

न्यायिक समिति वह आखिरी अवसर है, जहां से ट्रंप पर महाभियोग चलाने की प्रक्रिया को रोका जा सकता है। यहां आरोप पारित होते हैं तो इसके बाद सांसदों के वोट लिए जाएंगे। माना जा रहा है कि अगले दो हफ्तों में समिति की सुनवाई पूरी की जा सकती है। इसके बाद पूर्ण सदन में यह मतदान करवाया जा सकता है क्योंकि 20 दिसंबर से अमेरिका में क्रिसमस अवकाश शुरू हो रहे हैं। डेमोक्रेट सांसदों को उम्मीद है कि न्यायिक समिति दो हफ्ते में अपना काम कर लेगी। इसकी वजह समिति के अध्यक्ष जेरोल्ड नेडर हैं जो डेमोक्रेटिक समिति के अध्यक्ष भी हैं। हालांकि न्यायिक समिति के काम पूरा करने की निश्चित समय सीमा नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed