{"_id":"5f852e3e8ebc3e9c03340878","slug":"america-hurricane-delta-havoc-in-louisiana-and-florida-three-people-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: हरिकेन डेल्टा का कहर, तीन लोगों की मौत, 3.5 लाख घरों की बिजली गुल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: हरिकेन डेल्टा का कहर, तीन लोगों की मौत, 3.5 लाख घरों की बिजली गुल
Tue, 13 Oct 2020 10:08 AM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 13 Oct 2020 10:08 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
अमेरिका के लुइसियाना और फ्लारिडा में हरिकेन डेल्टा तट से टकराया। इस दौरान दो बुजुर्गों और एक युवक की मौत हो गई। वहीं, हरिकेन की वजह से लुइसियाना के ज्यादातर इलाकों में बिजली गुल हो गई है। पिछले छह हफ्तों में यह दूसरा हरिकेन है, जो लुइसियाना के तट से टकराया है।
विज्ञापन
हरिकेन डेल्टा के चलते इस क्षेत्र में हवा की रफ्तार 155 किलोमीटर प्रति घंटा हो गई है। लोगों से बिना किसी आवश्यक कार्य के घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है। लुइसियाना स्वास्थ्य विभाग ने दो लोगों की मौत की पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन
विभाग ने बताया है कि मरने वालों में एक व्यक्ति 86 साल का जबकि दूसरी 70 साल की महिला है। बताया गया है कि दोनों ही बुजुर्गों की मौत घर में आग लगने की वजह से हुई है। विभाग के प्रवक्ता जॉन बेल एडवर्ड ने बताया है कि हरिकेन के आने के बाद आईबेरिया पेरिश की घर में नेचुरल गैस लीक होने से दम घुटकर मौत हो गई।
विज्ञापन
एडवर्ड ने बताया कि 86 वर्षीय सेंट मार्टिन पेरिश की मौत भी हरिकेन की वजह से हुई है। हरिकेन आने के दौरान वह जनरेटर में तेल भर रहे थे, इस दौरान आग लग गई और इसकी चपेट में आकर उनकी मौत हो गई। वहीं, फ्लोरिडा में भी एक व्यक्ति की हरिकेन की वजह से मौत हुई है।
हरिकेन डेल्टा को लेकर अनुमान लगाया गया है कि करीब 3.5 लाख लोगों के घरों की बिजली गुल रहने वाली है। इससे पहले, 27 अगस्त को लॉरा हरिकेन ने भी भयंकर तबाही मचाई थी। इस दौरान 241 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। इस तूफान के चलते 32 लोगों की मौत हुई थी।