{"_id":"6263918c086ff078a37c85eb","slug":"america-four-people-injured-in-shooting-near-prep-school-attacker-shoots-himself","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: स्कूल के पास गोलीबारी में चार लोग घायल, हमलावर ने खुद को भी गोली से उड़ाया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: स्कूल के पास गोलीबारी में चार लोग घायल, हमलावर ने खुद को भी गोली से उड़ाया
Sat, 23 Apr 2022 11:11 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:11 AM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी की घटना के बाद संदिग्ध हमलावर की पहचान 23 वर्षीय रेमंड स्पेंसर के रूप में की गई। उसे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के जरिए पहचाना गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के वाशिंगटन में शुक्रवार को एक शख्स ने चार लोगों पर गोली चला दी। इसमें सभी घायल हो गए। हालांकि, गोलीबारी के बाद आरोपी शख्स ने खुद को भी गोली से उड़ा लिया। पुलिस ने बताया कि, यह घटना वाशिंगटन के एक प्रेप स्कूल के साथ स्थित एक अपार्टमेंट में घटी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी की घटना के बाद संदिग्ध हमलावर की पहचान 23 वर्षीय रेमंड स्पेंसर के रूप में की गई। उसे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो के जरिए पहचाना गया था, जिसमें वह ऊपरी मंजिल से गोली चलाता दिख रहा है। वाशिंगटन के पुलिस प्रमुख रॉबर्ट कॉन्टी ने बताया कि वायरल वीडियो बहुत ही प्रमाणिक लग रहा है, लेकिन यह पता नहीं लग पाया है कि यह घटना के वक्त लाइव स्ट्रीम किया गया था या फिर इसे बाद में अपलोड किया गया। इसके बाद पुलिस ने स्पेंसर की तस्वीरों को भी जारी किया था।
विज्ञापन
पुलिस के पहुंचने से पहले मार ली गोली
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने स्पेंसर के ठिकाने को ढूंढ लिया था, जैसे ही वह वहां पहुंचने वाली थी, उसने खुद को गोली मार ली। इसके बाद पुलिस ने उसके घर से कई राइफलें और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया है। सहायक पुलिस प्रमुख स्टुअर्ट इमरमैन ने बताया कि सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें 54 वर्षीय पुरुष, 60 साल की महिला, 30 साल की महिला और एक 12 साल की लड़की शामिल है। वहीं चश्मदीदों का कहना है कि, हमले के समय कम से कम 20 राउंड फायरिंग की गई।
विज्ञापन