फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America: Former British Prime Minister Liz Truss supports Trump, said Trump was aggressive towards Iran and Ch

US: ट्रंप के समर्थन में ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस, बोलीं- वे ईरान और चीन के प्रति आक्रामक थे

Tue, 16 Apr 2024 03:27 PM IST
मेघा झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा झा Updated Tue, 16 Apr 2024 03:27 PM IST
सार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति पर इन दिनों आपराधिक मुकदमा चल रहा है। ऐसे में ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जब डोनाल्ड ट्रंप थे, तब दुनिया ज्यादा सुरक्षित

विज्ञापन
America: Former British Prime Minister Liz Truss supports Trump, said Trump was aggressive towards Iran and Ch
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल) - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति पर इन दिनों आपराधिक मुकदमा चल रहा है। ऐसे में ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि अमेरिका के राष्ट्रपति जब डोनाल्ड ट्रंप थे, तब दुनिया ज्यादा सुरक्षित थी।
विज्ञापन


डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में अब ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री ने बयान देते हुए कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व में दुनिया अधिक सुरक्षित थी। उन्होंने कहा कि मैं ये नहीं कह रही कि उनकी हर बात से मैं सहमत हूं, लेकिन उनका रवैया चीन और ईरान के प्रति आक्रामक था। उनके समर्थन में देश और दुनिया ज्यादा सुरक्षित थी।
विज्ञापन


ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री ने डोनाल्ड ट्रंप का चुनाव के लिए समर्थन किया। उन्होंने यूक्रेन के समर्थन करने के डोनाल्ड ट्रंप के फैसले की सराहना भी की। वे बोलीं कि ट्रंप को व्हाइट हाउस में होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आक्रामक शासन को रोकने के लिए ट्रंप जरूरी
ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस ने कहा कि "आक्रामक शासन के विस्तार को रोकने में ट्रंप अधिक प्रभावी थे। मुझे लगता है कि अगर वह 2020 में दोबारा चुने जाते तो हम एक अलग स्थिति में होते।"


डोनाल्ड ट्रंप पर चार आपराधिक मुकदमें
77 वर्षीय डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका के पहले पूर्व राष्ट्रपति हैं, जिन पर आपराधिक मुकदमा चलाया जा रहा है। उन पर 2016 के चुनाव अभियान के दौरान लिए वयस्क फिल्म अभिनेत्री स्टॉर्मी डेनियल के साथ कथित यौन संबंध को छिपाने की योजना में व्यावसायिक रिकार्ड में हेराफेरी करने का आरोप है। इसे अलावा ट्रंप पर तीन अन्य मामले चल रहे हैं। वह दो बार महाभियोग चलाने वाले एकमात्र अमेरिकी राष्ट्रपति भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed