फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America fired Missiles on Houthi rebels controlled areas News update in hindi

US: हूती विद्रोहियों के हमले का अमेरिका ने दिया मुंहतोड़ जवाब, समूह नियंत्रित इलाकों में बरसाईं मिसाइलें

Thu, 18 Jan 2024 06:04 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरुशलम Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 18 Jan 2024 06:04 AM IST
सार

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने यमन में हूती-नियंत्रित ठिकानों के खिलाफ मिसाइलों की एक और लहर लॉन्च की है।

विज्ञापन
America fired Missiles on Houthi rebels controlled areas News update in hindi
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका की यमन में हूती विद्रोहियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। बुधवार रात अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने एक बार फिर विद्रोहियों के ठिकानों पर बमबारी की। इससे पहले, समूह ने अमेरिका की एक मालवाहक जहाज पर ड्रोन हमला किया था, जिसका अमेरिका ने जवाब दिया। बता दें, मंगलवार को व्हाइट हाउस ने कहा था कि जब तक समूह समुद्री जहाजों पर हमला करेगा, तब तक अमेरिका की जवाबी कार्रवाई भी जारी रहेगी।

विज्ञापन


समूह ने अमेरिकी जहाज को बनाया निशाना
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मध्यपूर्व जलमार्गों की देखरेख करने वाली ब्रिटिश नौसेना की यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस ने बुधवार को बताया कि अदन से लगभग 70 मील दूर दक्षिण पूर्व में हूती ड्रोन अमेरिकी जहाज से टकरा गया था। जहाज के कप्तान ने बताया कि हमले के कारण जहाज में आग लग गई थी। हालांकि, समय रहते उसे बुझा दिया गया था। जहाज और चालक दल सुरक्षित हैं। 
विज्ञापन


अमेरिका को धमका चुका है हूती 
वहीं, हूती के सैन्य प्रवक्त ब्रिगेडियर जनरल याह्मा साड़ी ने जहाज की पहचान जेनको पिकार्डी के रूप में की है। एक पुराने वीडियो में उन्होंने कहा था कि हूती साफ करता है कि अमेरिका के हमलों का उचित जवाब दिया जाएगा। बता दे, पिकार्डी का मालिक अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर का रहवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका आगे भी हमलों का जवाब देंगे
एक दिन पहले ही व्हाइट हाउस के अधिकारी, जॉन किर्बी ने कहा था कि अगर समूह आगे भी हमले जारी रखेगा तो अमेरिका उनका मुकाबला करेगा। किर्बी ने मंगलवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी। इस दौरान किर्बी ने कहा कि हमें पता है कि समूह के पास अब भी सैन्य शक्ति है। अब उनको तय करना है कि वह इन शक्ति का इस्तेमाल कैसे करेंगे। अगर वे हमले जारी रखेंगे तो हम भी हमलों का मुंहतोड़ जवाब देंगे और उनका उचित मुकाबला करेंगे। जैसा हमने आज किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed