{"_id":"5dc76b7f8ebc3e5b576c5d2c","slug":"america-expressed-its-desire-to-raise-the-case-of-the-dalai-lama-successor-to-the-united-nations","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका ने दलाई लामा के उत्तराधिकारी का मामला संयुक्त राष्ट्र में उठाए जाने की इच्छा जताई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका ने दलाई लामा के उत्तराधिकारी का मामला संयुक्त राष्ट्र में उठाए जाने की इच्छा जताई
Sun, 10 Nov 2019 07:16 AM IST
संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 10 Nov 2019 07:16 AM IST
विज्ञापन
दलाई लामा (फाइल)
अमेरिकी विशेष दूत ने अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता मामलों के लिए कहा कि अमेरिका चाहता है कि दलाई लामा का उत्तराधिकारी चुनने का मामला संयुक्त राष्ट्र में उठाया जाए ताकि तिब्बतियों के आध्यात्मिक नेता का उत्तराधिकारी चुनने की चीन की कोशिश को रोका जा सके।
विज्ञापन
ब्राउनबैक ने कहा कि उन्होंने 84 वर्षीय दलाई लामा से पिछले सप्ताह मुलाकात करके उत्तराधिकारी के मामले पर लंबी चर्चा की थी। ब्राउनबैक ने बताया कि उन्होंने दलाई लामा से कहा कि अमेरिका इस बात के लिए वैश्विक स्तर पर समर्थन हासिल करने की कोशिश करेगा कि अगले आध्यात्मिक नेता का चयन ‘चीन सरकार नहीं बल्कि बौद्ध धर्म के अनुयायी तिब्बती करें’।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि संयुक्त राष्ट्र इस मामले को उठाएगा।’ ब्राउनबैक ने स्वीकार किया कि सुरक्षा परिषद में वीटो शक्ति रखने वाला चीन इस संबंधी हर कदम को बाधित करने की कोशिश करेगा लेकिन बाकी देश संयुक्त राष्ट्र में अपनी आवाज तो उठा सकते है।
विज्ञापन