{"_id":"5f5205f58d93a838c349cd0e","slug":"america-donald-trump-mocked-his-opponent-joe-biden-way-of-wearing-masks-in-pennsylvania-rally","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन के मास्क पहनने के तरीके का उड़ाया मजाक","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: डोनाल्ड ट्रंप ने अपने प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन के मास्क पहनने के तरीके का उड़ाया मजाक
Fri, 04 Sep 2020 02:48 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 04 Sep 2020 02:48 PM IST
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी के अपने प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन के मास्क पहनने के तरीके का मजाक उड़ाया है। ट्रंप ने पेनसिल्वेनिया में एक रैली को संबोधित करते हुए बिडेन के बारे में कहा कि ‘‘क्या आपने कभी ऐसा इंसान देखा है जिसे मास्क अपने जितना ही पसंद हो?’’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ‘‘उन्होंने उसे कान पर लटकने दिया, क्योंकि वह उन्हें सुरक्षित महसूस करा रहा था। मैं अगर मनोचिकित्सक होता तो यकीनन कहता, इस व्यक्ति को कोई बड़ी परेशानी है।’’
विज्ञापन
इस दौरान ट्रंप ने पेनसिल्वेनिया में लोगों को लेबर डे हॉलिडे सप्ताहांत के मद्देनजर मुंह ढकने के महत्व के बारे में बताया। अमेरिका में तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव में ट्रंप और बिडेन एक-दूसरे को चुनौती दे रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें कि, कुछ दिन पहले जो बिडेन ने डोनाल्ड ट्रंप के रैंप वॉक का मजाक उड़ाया था। राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप अपने प्रतिद्वंद्वी जो बिडेन से पिछड़ते नजर आ रहे हैं। बुधवार को जारी ताजा राष्ट्रीय सर्वे में 40 फीसदी लोगों ने मौजूदा राष्ट्रपति ट्रंप में अपना विश्वास जताया, जबकि 47 फीसदी पंजीकृत मतदाताओं ने कहा कि वे डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रत्याशी बिडेन के पक्ष में मतदान करेंगे।
राष्ट्रीय सर्वे में बिडेन पिछले तीन सप्ताह से राष्ट्रपति ट्रंप पर बढ़त बनाए हुए हैं। हालांकि, उनकी बढ़त कुछ कम जरूर हुई है। सर्वे में अधिकतर अमेरिकी नागरिक अपराध को देश के लिए सबसे बड़ी समस्या के रूप में नहीं देखते।
वहीं, ज्यादातर लोग अमेरिका में पुलिस बर्बरता के खिलाफ शुरू हुए नस्ल विरोधी प्रदर्शनों से सहानुभूति रखते हैं। भले ही राष्ट्रपति ट्रंप कोरोना संक्रमण को बहुत ज्यादा तवज्जो नहीं देते, लेकिन 78 फीसदी लोग अब भी इस महामारी को बढ़े खतरे को रूप में देखते हैं।