{"_id":"5cf3dd93bdec22072a5548c2","slug":"america-does-not-make-great-by-trade-war-said-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेड वार से अमेरिका ‘महान’ नहीं बना, उल्टा उसकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा है : चीन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ट्रेड वार से अमेरिका ‘महान’ नहीं बना, उल्टा उसकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा है : चीन
Sun, 02 Jun 2019 08:00 PM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 02 Jun 2019 08:00 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय से जारी ट्रेड वार (व्यापार युद्ध) को लेकर चीन ने एक बार फिर अमेरिका पर हमला बोला है। चीन ने रविवार को कहा कि बीजिंग के खिलाफ छेड़े गए ट्रेड वार से अमेरिका ‘महान’ नहीं बना, बल्कि इससे उसकी अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुंचा है। चीन ने जोर देते हुए कहा कि वह बातचीत के जरिए मुद्दे का समाधान चाहता है, लेकिन अपने मूल सिद्धांतों से समझौता नहीं करेगा। पिछले दिनों अमेरिका ने 200 अरब डालर की कीमत के चीन के सामानों पर आयात शुल्क 10 से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद चीन द्वारा अमेरिका के 60 अरब के सामानों पर आयात शुल्क पांच से 25 फीसदी के बीच करने के एक दिन बाद बीजिंग द्वारा जारी श्वेत पत्र में ये टिप्पणियां की गई हैं। श्वेत पत्र के मुताबिक, आयात शुल्क में बढ़ोतरी के उपाय ने अमेरिकी अर्थव्यवस्था के विकास को बढ़ावा नहीं मिला है। बजाय इसके, इसने अमेरिकी अर्थव्यवस्था को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। चीन ने कहा कि इससे अमेरिका की उत्पादन लागत और उपभोक्ता वस्तुओं वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी हुई है और यह उसके आर्थिक विकास के लिए खतरा है।
विज्ञापन
हाल में चीन और अमेरिका के बीच व्यापार वार्ता बेनतीजा खत्म होने के बाद दोनों देशों में पिछले महीने में एक बार फिर ट्रेड वार शुरू हो गया है। अमेरिकी वार्ताकारों ने अपने चीनी समकक्षों पर पहले जताई गई प्रतिबद्धताओं से पीछे हटने का आरोप लगाया है। हालांकि, चीन ने कहा है कि बातचीत नाकाम होने की पूरी जिम्मेदारी अमेरिका को लेनी चाहिए। साथ ही, उसने वाशिंगटन पर मांगों में बार-बार बदलाव करने और वार्ता के दौरान बीजिंग के रुख के बारे में ‘बेकार’ के आरोप लगाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
बातचीत के लिए अब भी दरवाजा खुला
इस बीच, चीन ने कहा कि ट्रेड वार के मसले पर अमेरिका के साथ वार्ता के लिए अब भी दरवाजा खुला है। चीन के रक्षा मंत्री जनरल वेई फेंग ने कहा कि बीजिंग अमेरिका के साथ बातचीत को तैयार है। हालांकि, उन्होंने साथ ही चेतावनी भी दी कि अगर अमेरिका युद्ध चाहता है तो चीन अंत तक इसके लिए तैयार है। फेंग ने कहा कि दिग्गज दूरसंचार कंपनी हुवावे चीन की सैन्य कंपनी नहीं है। अमेरिका ने हुवावे को काली सूची में डाल दिया है।