फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America Democrats appeal to their ambassadors try to reduce tensions between Indo Pak

डेमोक्रेट सांसदों ने अपने राजदूतों से की अपील, भारत-पाक के बीच तनाव कम करने की करें कोशिश

Sat, 14 Sep 2019 01:41 PM IST
Trainee Trainee वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Trainee Trainee Updated Sat, 14 Sep 2019 01:41 PM IST
सार

  • डेमोक्रेट्स सांसदों ने अमेरिकी राजदूतों से भारत-पाक के बीच तनाव कम करने का आग्रह किया है
  • सांसदों ने कहा दोनों देशों के बीच तनाव से वैश्विक शांति को खतरा

विज्ञापन
America Democrats appeal to their ambassadors try to reduce tensions between Indo Pak
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : america US flag

विस्तार

अमेरिका के डेमोक्रेट सांसदों ने जम्मू कश्मीर की स्थिति पर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने नई दिल्ली और इस्लामाबाद में मौजूद अपने अमेरिका राजदूतों से भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को कम करने का आग्रह किया है। गौरतलब है कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव का माहौल है। 

विज्ञापन


डेमोक्रेट सांसदों के समूह ने शुक्रवार को भारत में अमेरिकी राजदूत केनेथ जस्टर और पाकिस्तान में राजदूत पॉल डब्ल्यू जोन्स को पत्र लिखकर कहा कि ऐसे हालात में भारत और पाकिस्तान के बीच रिश्ते बेहतर नहीं हो पाएंगे। यह वैश्विक शांति और अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है। 
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि पाकिस्तान और भारत दोनों ही अमेरिका के महत्वपूर्ण सहयोगी है। लिखा गया कि अफगानिस्तान में शांति प्रक्रिया के साथ ही इस क्षेत्र में तनाव कम होना अमेरिकी हितों के लिए आवश्यक है। यह बेहद आवश्यक है कि हम भारत-पाक सरकार के साथ अपने संबंधों का लाभ लेकर स्थिति को बेहतर कर सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्र पर हस्ताक्षर करने वाले डेमोक्रेट्स सांसद में इल्हान उमर, राउल एम ग्रिजल्वा, एंडी लेविन, जेम्स पी मैक्वर्न, टेड ल्यु और एलन लोवेनथाल शामिल हैं। 

इससे पहले गुरुवार को कश्मीर में मानवाधिकार स्थिति को लेकर अमेरिका के दो सांसदों ने चिंता जाहिर करते हुए विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ से अपील की थी कि वह कश्मीर में संचार माध्यमों को तत्काल बहाल करने और हिरासत में लिए गए सभी लोगों को छोड़ने के लिए भारत सरकार पर दबाव डालें। 

साथ ही कहा था कि पाकिस्तान को आतंकवाद का समर्थन कश्मीर को अस्थिर करने वाले कोई भी कदम उठाने से बचना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed