फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America: Democratic Party internal ्differences become severe

अमेरिका: ‘आत्मघाती’ मोड़ ले रहा है डेमोक्रेटिक पार्टी का अंदरूनी झगड़ा

Wed, 29 Sep 2021 07:37 PM IST
Harendra Chaudhary वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 29 Sep 2021 07:37 PM IST
सार

विश्लेषकों के मुताबिक डेमोक्रेटिक पार्टी के इस अंदरूनी झगड़े के कारण अब आशंका पैदा हो गई हैं कि दोनों में कोई बिल पारित नहीं हो सकेगा। उधर डेमोक्रेटिक पार्टी के मध्यमार्गी नेताओं में इस गतिरोध के कारण असंतोष बढ़ रहा है। प्रोग्रेसिव धड़े के निशाने पर खास कर मध्यमार्गी डेमोक्रेटिक सीनेटर जो मेंचिन और क्रिस्टीन सिनेमा हैं, जो सॉफ्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर पैकेज या धनी लोगों पर टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव का खुल कर विरोध कर रहे हैं...

विज्ञापन
America: Democratic Party internal ्differences become severe
यूएस सीनेट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

इन्फ्रास्ट्रक्चर बिल पर सत्ताधारी डेमोक्रेटिक पार्टी के भीतर टकराव “आत्मघात” की सीमा तक बढ़ गया है। कुछ मीडिया समीक्षकों ने कहा है कि इस मुद्दे पर अड़ियल रुख अपना कर प्रोग्रेसिव और मध्यमार्गी धड़े पार्टी जड़ खोद रहे है। प्रोग्रेसिव धड़े के आक्रामक रुख के कारण हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की स्पीकर नैंसी पेलोसी मंगलवार को भी द्विपक्षीय सहमति से तैयार 550 अरब डॉलर के हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर बिल को सदन में लाने का रास्ता तैयार नहीं कर पाईं। इस गतिरोध के कारण राष्ट्रपति जो बाइडन ने मंगलवार को अपना शिकागो दौरा रद्द कर दिया।

विज्ञापन


हाउस में प्रोग्रेसिव गुट की नेता प्रमिला जयपाल ने टीवी चैनल एनबीसी से कहा- अभी सूरत में कोई बदलाव नहीं आया है। प्रोग्रेसिव धड़े के आधे से ज्यादा सदस्य इस बात के लिए तैयार हैं कि अगर पहले 3.5 ट्रिलियन डॉलर के सॉफ्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर का बिल नहीं लाया गया, तो वे हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर बिल को पराजित कर देंगे। जयपाल ने दावा किया कि उनके गुट में 95 सदस्य हैं।
विज्ञापन


एनबीसी के मुताबिक प्रोग्रेसिव धड़े का मनोबल सीनेट में बजट समिति के अध्यक्ष बर्नी सैंडर्स के ताजा बयान से और बढ़ गया है। सोशलिस्ट नेता सैंडर्स ने मंगलवार को एक ट्विट कर हाउस के सदस्यों से कहा कि जब तक सॉफ्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर बिल पारित नहीं होता, वे हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर बिल का समर्थन ना करेँ। उन्होंने कहा- ‘मुझे आशंका है कि पहले इस बारे में जो सहमति बनी थी, वह अब टूट गई है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्लेषकों के मुताबिक डेमोक्रेटिक पार्टी के इस अंदरूनी झगड़े के कारण अब आशंका पैदा हो गई हैं कि दोनों में कोई बिल पारित नहीं हो सकेगा। उधर डेमोक्रेटिक पार्टी के मध्यमार्गी नेताओं में इस गतिरोध के कारण असंतोष बढ़ रहा है। प्रोग्रेसिव धड़े के निशाने पर खास कर मध्यमार्गी डेमोक्रेटिक सीनेटर जो मेंचिन और क्रिस्टीन सिनेमा हैं, जो सॉफ्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर पैकेज या धनी लोगों पर टैक्स बढ़ाने के प्रस्ताव का खुल कर विरोध कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक राष्ट्रपति बाइडेन ने इन दोनों के साथ बातचीत करने के लिए ही अपनी शिकागो यात्रा रद्द की है।

एनबीसी के मुताबिक मंगलवार को अपनी एक बैठक में प्रोग्रेसिव धड़े के सदस्य रो खन्ना ने कहा कि क्रिस्टीन सिनेमा को मनाया जा सकता है, लेकिन असल समस्या जो मेंचिन हैं। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक जब खन्ना ने सिनेमा के बारे में आशाजनक बात कही, तो प्रोग्रेसिव सदस्यों ने ताली बजा कर उसका स्वागत किया। खन्ना ने अपना आकलन टीवी चैनल एनबीसी को भी बताया। उन्होंने कहा कि सिनेमा उस राज्य से जीती हैं, जहां पिछले राष्ट्रपति चुनाव में बाइडेन की जीत हुई थी। इसलिए उन्हें लगता है कि वे अपने राज्य की जन भावना का ख्याल रखेंगी।

लेकिन इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सिनेमा के प्रवक्ता जॉन लाबोम्बार्ड ने कहा- ‘सीनेटर सिनेमा अपने फैसले चुनावी प्रचार के आधार पर नहीं करती हैं। वे इस आधार पर निर्णय लेती हैं कि देश के लिए क्या बेहतर है।’ उधर मंगलवार को नैंसी पेलोसी ने अपने पार्टी के सभी सांसदों को एक पत्र लिखा। इसमें उन्होंने कहा कि वे दोनों बिल पारित करवाना चाहती हैं। लेकिन पर्यवेक्षकों के मुताबिक फिलहाल घटनाएं पेलोसी की मर्जी के मुताबिक मोड़ लेती नहीं दिख रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed