फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America: Defense Minister Rajnath Singh meets the heads of Boeing and Raytheon, calls for making Make in India towards Make for the world

अमेरिका : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे पेंटागन,अपने समकक्ष लॉयड जे. आस्टिन से की मुलाकात

Mon, 11 Apr 2022 11:07 PM IST
सुरेंद्र जोशी एएनआई, वॉशिंगटन
एएनआई, वॉशिंगटन Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 11 Apr 2022 11:07 PM IST
सार

पांच दिवसीय दौरे के दौरान सोमवार को पेंटागन कार्यालय में अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड जे. आस्टिन ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया। इससे पहले रक्षा मंत्री ने बोइंग व रेथियान के प्रमुखों से कहा कि वे मेक इन इंडिया को 'मेक फॉर द वर्ल्ड' की ओर तेजी से बढ़ाने में मदद करें।

विज्ञापन
America: Defense Minister Rajnath Singh meets the heads of Boeing and Raytheon, calls for making Make in India towards Make for the world
बोइंग व रेथियॉन के शीर्ष पदाधिकारियों से चर्चा करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

भारत-अमेरिका के बीच 2+2 वार्ता के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वॉशिंगटन डीसी पहुंचे हैं। पांच दिवसीय दौरे के दौरान सोमवार को पेंटागन कार्यालय में अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड जे. आस्टिन ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद यहां उनको गार्ड ऑफ आनर दिया गया। यहां उन्होंने अपने समकक्ष अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड जे. आस्टिन के साथ चौथी 2+2 वार्ता की। इसमें विदेश मंत्री एस. जयशंकर भी शामिल हुए।

विज्ञापन


यहां उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से भी मुलाकात की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया कि वाशिंगटन में व्हाइट हाउस में आज अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से मुलाकात की। यहां भारत-अमेरिका आभासी शिखर सम्मेलन में भाग लिया, जिसे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ने संबोधित किया।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड जे. आस्टिन से मुलाकात के बारे में ट्वीट करके बताया। उन्होंने बताया कि आज पेंटागन में अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड जे. ऑस्टिन के साथ शानदार मुलाकात हुई। इस दौरान हमने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग के सभी पहलुओं और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। उनकी इस मुलाकात के बारे में रक्षा मंत्रालय ने भी जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय ने बताया कि दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा स्थिति के सभी पहलुओं की समीक्षा की। दोनों मंत्रियों ने हिंद-प्रशांत और व्यापक हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी के महत्व को स्वीकार किया। मंत्रालय ने आगे बताया कि दोनों ने रक्षा उद्योगों के बीच घनिष्ठ सहयोग के तरीकों पर चर्चा की। रक्षा मंत्रालय ने भारत और अमेरिकी कंपनियों के बीच सह-विकास, सह-उत्पादन की आवश्यकता को रेखांकित किया और रक्षा उपकरणों के निर्माण और रखरखाव के लिए अमेरिकी कंपनियों को भारत में आमंत्रित किया।
उन्होंने सैन्य जुड़ाव, सूचना साझाकरण, उन्नत रसद सहयोग और संगत संचार व्यवस्था के तहत सशस्त्र बलों की क्षमता की समीक्षा की। इस संदर्भ में विशेष ऑपरेशन बलों का घनिष्ठ सहयोग प्रमुखता से सामने आया।


इससे पहले रविवार को वॉशिंगटन डीसी पहुंचे राजनाथ सिंह ने बोइंग और रेथियॉन के प्रमुखों से मुलाकात की। ये कंपनियां अमेरिकी रक्षा व एयरोस्पेस क्षेत्र की दिग्गज हैं। सिंह ने इनके प्रमुखों से भारत की 'मेक इन इंडिया' नीति का लाभ उठाने का आग्रह किया। रक्षा मंत्री ने बोइंग व रेथियान के प्रमुखों से कहा कि वे मेक इन इंडिया को 'मेक फॉर द वर्ल्ड' की ओर तेजी से बढ़ाने में मदद करें। 
 

रक्षा मंत्री के कार्यालय ने इस मुलाकात के बाद ट्वीट कर यह जानकारी दी। राजनाथ सिंह पांच दिनी अमेरिका यात्रा पर रविवार को वॉशिंगटन डीसी पहुंचे। इस यात्रा के दौरान वे भारत अमेरिका के बीच चौथी 2+2 वार्ता करेंगे। यह दोनों देशों के रक्षा व विदेश मंत्रियों के बीच होती है। 15 अप्रैल तक अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान राजनाथ सिंह भारत-अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए अमेरिकी नेतृत्व से चर्चा करेंगे। 

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि 2+2 वार्ता दोनों पक्ष विदेश नीति, रक्षा व सुरक्षा क्षेत्र में रणनीतिक मार्गदर्शन व परस्पर रिश्ते और मजबूत करने पर विचार करेंगे। मंत्रालय के प्रवक्ता अदिंरम बागची ने यह भी कहा कि 2+2 भारत-अमेरिका मंत्रिस्तरीय वार्ता महत्वपूर्ण क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रम के बारे में विचारों का आदान-प्रदान करने और साझा हितों और चिंताओं को दूर करने के मुद्दों पर भी एक अवसर प्रदान करेगी।

विदेश मंत्री जयशंकर 11-12 अप्रैल को अमेरिका में अपने प्रवास के दौरान भारत-अमेरिका रणनीतिक वैश्विक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिकी प्रशासन के वरिष्ठ सदस्यों के अलावा अपने समकक्ष, विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन से मुलाकात करेंगे।



ब्लिंकन ने की थी जयशंकर से बात
2+2 वार्ता से पहले, ब्लिंकन ने पिछले हफ्ते जयशंकर से यूक्रेन की स्थिति सहित क्षेत्रीय और वैश्विक प्राथमिकताओं को लेकर बात की थी। दोनों देशों के बीच पिछली 2+2 मंत्रिस्तरीय वार्ता अक्टूबर 2020 में नई दिल्ली में आयोजित की गई थी। भारत और अमेरिका ने पिछले साल सितंबर में वॉशिंगटन में द्विपक्षीय 2+2 वार्ता की थी। इस मौके पर दक्षिण एशिया, हिंद-प्रशांत क्षेत्र और पश्चिमी हिंद महासागर में विकास पर आकलन का आदान-प्रदान किया गया था। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed