फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   America: Controversy over death of another black person, police torture shown in video

अमेरिका: एक और काले व्यक्ति की मौत पर विवाद, वीडियो में दिखा पुलिस का टॉर्चर

Mon, 24 May 2021 12:38 AM IST
Kuldeep Singh वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 24 May 2021 12:38 AM IST
सार

  • एक वीडियो सामने आने के बाद इसमें पुलिसवाले रोनाल्ड को करंट लगाते और घूंसे मारते हुए दिखाई दे रहे हैं, रोनाल्ड ग्रीन करंट लगते समय चीखता रहा कि मुझे माफ कर दो, मैं डरा हुआ हूं

विज्ञापन
America: Controversy over death of another black person, police torture shown in video
वीडियो में दिखा पुलिस का टॉर्चर - फोटो : twitter

विस्तार

अमेरिका के शहर लुइसियाना में एक काले नागरिक की पुलिस कस्टडी में मौत होने पर विवाद शुरू हो गया है। 2019 के इस केस में पुलिस ने पहले दावा किया था कि रोनाल्ड ग्रीन की मौत तब हुई, जब पुलिस उसकी कार का पीछा कर रही थी और कार पेड़ से टकरा गई।

विज्ञापन


अब एक वीडियो सामने आया है, इसमें पुलिसवाले रोनाल्ड को करंट लगाते और घूंसे मारते हुए दिखाई दे रहे हैं। रोनाल्ड ग्रीन करंट लगते समय चीखता रहा कि मुझे माफ कर दो, मैं डरा हुआ हूं, मुझे माफ कर दो।
विज्ञापन

 

ब्लैक नागरिक रोनाल्ड ग्रीन की मौत पर पुलिस किए तीन दावे

  • पहला : मामला 10 मई 2019 का है। पुलिस ने 49 वर्षीय रोनाल्ड ग्रीन की कार को रोकने की कोशिश की थी। अमेरिकी पुलिस ने बताया था कि रोनाल्ड ने ट्रैफिक वॉयलेशन किया था, हालांकि ये वॉयलेशन क्या था, ये पुलिस ने क्लियर नहीं किया। पुलिस ने ग्रीन के रिश्तेदारों को बताया था कि मौत कार एक पेड़ से टकरा गई थी और ग्रीन की जान चली गई।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • दूसरा : अमेरिकी पुलिस ने अपनी लिखित रिपोर्ट में कहा कि ग्रीन को जब पुलिसवालों ने अरेस्ट करने की कोशिश की तो उसने संघर्ष किया। वह हादसे में बच गया था। उसे चोटें आई थीं। हॉस्पिटल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई।
  • तीसरा : इसके बाद अमेरिकी पुलिस ने कहा कि इस घटना के दौरान ग्रीन पर बल प्रयोग किया गया था। हालांकि, पुलिस महकमे ने इसे जायज ठहराया था।

बॉडी और डैश कैम से हकीकत सामने आई
न्यूज एजेंसी एपी ने इस घटना का एक वीडियो हासिल किया है। इस वीडियो से ही पुलिस के टॉर्चर और रोनाल्ड ग्रीन की मौत कैसे हुई इससे सच्चाई का पता चल सका। वीडियो में दिख रहा है कि सभी श्वेत पुलिस अधिकारी थे। इन्होंने ग्रीन की कार का दरवाजा खोला और उसे स्टन गन से करंट दिया। इसके बाद ग्रीन चीखने लगा कि मुझे माफ कर दो, मैं डरा हुआ हूं। अधिकारियों ने उसे जमीन पर गिरा दिया और उसकी गर्दन दबा दी। उसे हथकड़ी लगाने से पहले एक और बार करंट दिया गया।


 

जब वीडियो सामने आया तो राज्य के अधिकारियों ने भी एक वीडियो रिलीज किया। इसमें ग्रीन के शरीर पर गड़े स्टन गन से निकले तार दिखाई दे रहे हैं। एक पुलिस अधिकारी कह रहा है- उसकी गर्दन दबा दो। उसे कंट्रोल करने के लिए सबकुछ करो। हम उससे लड़ रहे हैं और उस पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं।
 

रोनाल्ड के परिवार ने केस किया, पुलिसवाले सस्पेंड होने के बाद फिर से काम पर लौटे
रोनाल्ड ग्रीन के परिवार ने इस मामले में वर्ष 2020 में केस दर्ज कराया था। जिन पुलिसवालों का नाम इस केस में था, उन्हें सस्पेंड तो किया गया था, लेकिन वो बाद में फिर से काम पर लौट आए। इनमें से एक पुलिसवाले की कार हादसे में मौत हुई थी। ये हादसा उस सूचना के चंद घंटों के बाद हुआ था, जिसमें उसे बताया गया था कि वह ग्रीन केस के चलते सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed