{"_id":"6ab84e30200f3c869c0b5ed8","slug":"world-updates-west-asia-russia-ukraine-tension-thailand-flood-us-tik-tok-deal-bejos-moon-plan-politics-crime-2026-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विदेश के समाचार: थाईलैंड में बाढ़ का कहर, 84,000 लोग प्रभावित; अमेरिका में टिकटॉक ने 958 करोड़ का समझौता किया","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
विदेश के समाचार: थाईलैंड में बाढ़ का कहर, 84,000 लोग प्रभावित; अमेरिका में टिकटॉक ने 958 करोड़ का समझौता किया
Sun, 27 Sep 2026 04:34 AM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 27 Sep 2026 04:34 AM IST
विज्ञापन
दुनिया की बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala graphics
थाईलैंड के 21 प्रांतों में 84,000 से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। राजधानी बैंकॉक के कई इलाकों में शनिवार को भारी बारिश हुई। इससे यातायात बाधित हुआ और सैकड़ों लोगों को जगह खाली करने के लिए मजबूर होना पड़ा। थाईलैंड के मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि देश के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश जारी रहेगी। बैंकॉक के गवर्नर चाडचार्ट सिटिपंट ने बताया कि पूरे शहर में 200 से अधिक आश्रय स्थल बनाए गए हैं और लगभग 900 लोग उनमें रह रहे हैं।
विज्ञापन
अमेरिका के अल्बामा में टिकटॉक ने 958 करोड़ रुपये का समझौता किया
टिकटॉक और उसकी पैरेंट कंपनी बाइट डांस ने अमेरिकी राज्य अल्बामा के साथ 100 मिलियन डॉलर (958 करोड़ रुपये) का ऐतिहासिक समझौता किया है, जिससे किशोरों में सोशल मीडिया की लत और उनके मानसिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाने का मुकदमा टल गया है। इस समझौते के तहत, अल्बामा में किशोरों के ऐप इस्तेमाल करने पर कई सख्त पाबंदियां लागू की जाएंगी।
विज्ञापन
चंद्रमा पर बिजली बनाएंगे बेजोस बनाया 20 मीटर ऊंचा सोलर टावर
अमेरिकी कारोबारी जेफ बेजोस की कंपनी ब्लू ओरिजिन ने भविष्य के मून बेस को ऊर्जा देने के लिए एक विशालकाय 20 मीटर ऊंचे सोलर 'पावर टावर' का निर्माण किया है। चंद्रमा पर लंबे समय तक मानव बस्तियों को बनाए रखने के लिए बिजली का संकट सबसे बड़ी चुनौती है, जिससे निपटने के लिए इस वर्टिकल सोलर ऐरे सिस्टम को डिजाइन किया गया है।

4.27 सेकंड में रूबिक्स क्यूब सेट कर बनाया विश्व रिकॉर्ड
चीन की 6 वर्षीय लियान युनजी (झिझि) ने मात्र 4.27 सेकंड में 3x3x3 रुबिक्स क्यूब सेट करने का महिला वर्ग में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने वर्ल्ड क्यूब एसोसिएशन की प्रतियोगिताओं में यह कीर्तिमान स्थापित किया। सिचुआन प्रांत के चेंगदू की रहने वाली झिझि प्रतिदिन 2 से 3 घंटे तक रुबिक्स क्यूब का अभ्यास करती हैं। उन्होंने रुबिक्स क्यूब के लिए 1,300 से ज्यादा एल्गोरिदम पर महारत हासिल की है। रूबिक क्यूब को सबसे कम समय में हल करने का रिकॉर्ड पोलैंड के टियोडोर जाजडर के नाम है, जिन्होंने इसे 2.76 सेकंड में हल किया है।